‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: शो में आएगा चौंकाने वाला ट्विस्ट, इस वजह से अभिमन्यु को तलाक देगी अक्षरा

टीवी के लॉन्गेस्ट रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मेकर्स अब दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट दिखने वाले हैं। जिसकी शुरुआत भी हो गई है। अब तक एक दूसरे से दूर रहे अक्षरा और अभिमन्यु बड़े ही ड्रामैटिक अंदाज में एक दूसरे के सामने आ गए है। शो में दोनों के सामने आने से दर्शक जहाँ बेहद खुश हैं वहीँ अब नए ट्विस्ट देखकर सभी की धड़कने भी तेज हो रही हैं।

अभिमन्यु को तलाक देगी अक्षरा
अब शो में दर्शकों को एक शॉकिंग मोड़ देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिमन्यु की गुस्से से भरी अड़ियल हरकतों से परेशान होकर अक्षरा उससे अलग होने का शॉकिंग फैसला करेगी।

माना जा रहा है कि अक्षरा जल्द ही अभिमन्यु को तलाक के पेपर भेजेगी और फिर उसे उसकी गलती का एहसास दिलाएगी। लेकिन शो में ट्विस्ट यही ख़त्म नहीं होंगे।

सुहासिनी करेगी खुलासा
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि सुहासिनी बिड़ला परिवार के सामने बड़ा खुलासा करेगी। अभिमन्यु का बर्ताव देख सुहासिनी खुद को रोक नहीं पाती हैं और अभिमन्यु को बताएगी कि अक्षरा कायरव की वजह से नहीं बल्कि अभिमन्यु के लिए उससे दूर थी। उसकी हाथ ठीक हो सके इसलिए वह मॉरिशस गई थी। वह सबको डॉक्टर कुणाल खेरा की शर्त के बारे में भी बताती हैं।

अभिमन्यु को होगा पछतावा
प्रोमो के मुताबिक सुहासिनी की बातें सुनकर अभिमन्यु को एहसास होगा और वह अक्षरा को जाने से रोकेगा। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सच में वह सुहासिनी की बातों पर भरोसा करेगा या फिर वह सब कुछ ठीक करने की कोशिश करेगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter