एक एपिसोड के लिए तगड़ी रकम चार्ज करती हैं श्रद्धा आर्या, जानकर चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की मशहूर आदाकारा श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपने अभिनय के जरिए लाखों लोगों का दिल जीत चुकी हैं. टीवी की संस्कारी बहू के रूप में घर-घर में पहचान बनाने वालीं श्रद्धा आर्या किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. श्रद्धा अपनी एक्टिंग के अलावा अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी जाती हैं. 

ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज के लिए मशहूर हैं श्रद्धा 

श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज शेयर कर फैंस को अपडेट करती हैं. वैसे तो श्रद्धा ने कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) में डॉ. प्रीता अरोड़ा का रोल निभाकर मिली है. 

श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) के साथ साल 2017 से जुड़ी हैं. फैंस द्वारा डॉ. प्रीता अरोड़ा को काफी प्यार मिलता है. श्रद्धा छोटे पर्दे की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. आज हम आपको बताएंगे कि श्रद्धा एक एपिसोड के लिए कितनी फीस चार्ज करती हैं.

एक एपिडोस के लिए मोटी रकम लेती हैं श्रद्धा 

‘कुंडली भाग्य’ टीआपी लिस्ट में टॉप 5 में बना रहता है. इस शो में फैंस को डॉ. प्रीता अरोड़ा का किरदार काफी पसंद आता है. आपके श्रद्धा आर्य की एक एपिसोड की फीस जानकर होश उड़ जाएंगे. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वह एक एपिसोड के लिए करीब एक लाख रुपये लेती हैं.

श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) की लव लाइफ के बारे में बात करें तो वह एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं, जिसके साथ उन्होंने ‘नच बलिये’ में भाग भी लिया था. फैंस एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter