63 करोड़ 50 लाख से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त : नगद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ, अमूल्य धातु की हुई जब्ती
 ESIC Benefits in hindi

भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 2 अप्रैल तक 6 करोड़ 58 लाख 53 हजार 49 रूपये नगद राशि सहित 63 करोड़ 50 लाख 16 हजार 304 रूपये मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी हैं। इसमें 11 लाख 32 हजार 859 लीटर मदिरा भी जब्त की गयी है, जिसका मूल्य 17 करोड़ 95 लाख 55 हजार 629 रूपये है।

इसी तरह 14 करोड़ 34 लाख 35 हजार 955 रूपये मूल्य के 10 हजार 285 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स और 3 करोड़ 92 लाख 71 हजार 21 रूपये मूल्य की 199 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएँ भी जब्त की गई हैं। साथ ही 20 करोड़ 69 लाख 650 रूपये मूल्य की अन्य सामग्री (रेडीमेड गारमेंटस् आदि) जब्त की गई हैं।

दो लाख 60 हजार 74 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गये : लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता 16 मार्च से प्रभावशील है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि पुलिस द्वारा लाइसेंसी शस्त्र एवं विस्फोटक पदार्थों की जब्ती की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

श्री राजन ने बताया कि प्रदेश में 2 लाख 60 हजार 74 लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा करा लिये गये हैं। प्रदेश में 22 हजार 306 गैर जमानती वारंटों की तामीली भी हो चुकी है। अब तक 676 शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान अब तक 1 हजार 913 अवैध हथियार, 491 कार्टिज एवं 2 विस्फोटक पदार्थ जब्त किये गये हैं। साथ ही 1 हजार 776 व्यक्तियों पर विभिन्न धाराओं में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है।

प्रदेश में कुल 285 अंतर्राज्यीय नाकों एवं 474 आंतरिक नाकों से कड़ी निगरानी की जा रही है। प्रदेश में 787 फ्लाईंग स्क्वाड (उड़नदस्ता), 783 सर्विलांस टीम (एसएसटी) एवं 59 क्विक रिसपांस टीम (क्यूआरटी) कार्य कर रही हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter