राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल के संकेत, आलाकमान से मिली हरी झंडी, मुख्यमंत्री गहलोत ने भी की घोषणा

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल में फेरबदल का स्पष्ट संकेत देते हुए गत दिवस कहाकि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द ही किया जाएगा।

सचिवालय कर्मचारी संघ की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहाकि मंत्रिमंडल पुनर्गठन जल्द होगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं और गहलोत ने इस पर चर्चा के लिए पिछले हफ्ते नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में फैसला पार्टी आलाकमान करेगा।

इस समय मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 21 सदस्य हैं। राज्य में विधायकों की संख्या 200 है, उस हिसाब से मंत्रिमंडल में अधिकतम 30 सदस्य हो सकती है। इधर चर्चा है कि मंित्रमंडल विस्तार के दौरान सचिन पायलट को भी खास स्थान मिलने की संभावना है।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter