राष्ट्रमंडल खेल 2022 : भारत ने नौवें दिन 4 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य सहित 14 पदक जीते,पहलवानों ने फिर मचाया धमाल

नई दिल्ली  : भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के नौवें दिन चार स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य सहित 14 और पदक जीते। कुश्ती में विनेश फोगाट, रवि दहिया और नवीन तथा पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने स्वर्ण पदक जीते। प्रियंका गोस्वामी और अविनाश साबले ने एथलेटिक्स और पुरुषों की लॉन बॉल टीम (मेंस फोर) में रजत पदक जीता।

कुश्ती में पूजा गहलोत, पूजा सिहाग और दीपक नेहरा, बॉक्सिंग में जैस्मीन लैंबोरिया, रोहित टोकस और मोहम्मद हुसामुद्दीन तथा पैरा टेबल टेनिस में सोनलबेन मनुभाई पटेल ने कांस्य पदक जीता। पदक तालिका में 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदक सहित भारत के 40 पदक दर्ज हो गए हैं। राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्रीअनुराग ठाकुर और देशभर के लोगों ने पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी है।

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने पदक विजेताओं को बधाई दी। राष्ट्रपति ने प्रियंका को बधाई दी और एक ट्वीट में कहा, ”राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रेसवॉकिंग में रजत पदक जीतने पर प्रियंका गोस्वामी को बधाई। रेस वॉकिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर आपने उपलब्धियों का एक नया अध्याय शुरू किया है। आपकी उपलब्धि लाखों लोगों, खासकर हमारे देश की लड़कियों को प्रेरित करेगी।”

एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा, “अविनाश साबले को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्टीपलचेस में रजत जीतने के लिए बधाई। आप अपने प्रदर्शन के स्तर को लगातार बढ़ा रहे हैं, जो आपकी सफलता का एक प्रेरक पहलू है। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए आपको मेरी शुभकामनाएं।”

राष्ट्रपति ने भाविना को बधाई देते हुए ट्वीट में कहा, “टोक्यो पैरालंपिक 2020 की रजत पदक विजेता भाविना पटेल ने भारत को फिर से गौरवान्वित किया है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पैरा टेबल टेनिस में स्वर्ण जीतने के लिए भाविना को बधाई। आप बाधाओं पर जीत की भावना की प्रतीक हैं। लोगों को आपके उदाहरण से प्रेरणा लेनी चाहिए।”

एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा, “रोहित टोकस को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। आपने दृढ़ संकल्प और मजूबत इरादों का परिचय देते हुए, एक करीबी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह आपकी ओर से एक प्रशंसनीय प्रदर्शन है।”

राष्ट्रपति ने सोनलबेन को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट में कहा, “सोनलबेन पटेल को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पैरा टेबल टेनिस में कांस्य जीतने के लिए बधाई। आप जैसी खिलाड़ी लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिए प्रेरित करती हैं कि कोई भी शारीरिक बाधा इस अदम्य भावना को हरा नहीं सकती है। आप सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में यह भी कहा, “राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में कांस्य जीतने के लिए दीपक नेहरा को बधाई। आपने बहुत कम उम्र में उच्च स्तर की उत्कृष्टता हासिल की है। आपके शानदार पदार्पण के आधार पर, भारत आपसे कई शानदार कारनामों की उम्मीद कर रहा है।”

राष्ट्रपति ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने के लिए मोहम्मद हुसामुद्दीन को बधाई देते हुए एक ट्वीट में कहा, “आपका लगातार दूसरा राष्ट्रमंडल पदक आपकी निरंतरता और समर्पण को दर्शाता है। आपकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी।”

राष्ट्रपति ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में कांस्य जीतने के लिए पूजा सिहाग को बधाई देते हुए ट्वीट में कहा, “आपने अंतरराष्ट्रीय खेल उत्कृष्टता के इस स्तर तक पहुंचने के लिए बाधाओं को पार किया। आपका धैर्य और दृढ़ संकल्प महिलाओं सहित लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।”

राष्ट्रपति ने नवीन को बधाई देते हुए ट्वीट में कहा, “राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने के लिए युवा और बेहद प्रतिभाशाली नवीन को हार्दिक बधाई। यह युवक एक सशक्त नए भारत का प्रतीक है जो अपने लिए वैश्विक गौरव का एक बड़ा हिस्सा अर्जित करता है। शाबाश, नवीन! आपको काफी आगे तक जाना है और सराहनाएं अर्जित करनी हैं।”

विनेश को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने ट्वीट में कहा, “विनेश फोगाट को हार्दिक बधाई और सराहना। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। विनेश ने इस जीत के साथ कुश्ती के महान खिलाड़ियों के हॉल ऑफ फेम में प्रवेश किया है। वह लाखों लोगों, खासकर लड़कियों को प्रेरित करने वाली एक प्रतीक हैं।”

राष्ट्रपति ने रवि को बधाई देते हुए ट्वीट में कहा, “रवि कुमार दहिया को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में असाधारण प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए हार्दिक बधाई। आपका शानदार प्रदर्शन और ऐतिहासिक जीत खेल प्रेमियों की स्मृति में अंकित होगी। आपने भारत को गौरवान्वित किया है। इसे जारी रखिए।”

राष्ट्रपति ने पूजा गहलोत को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट में कहा, “पूजा गहलोत को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने के लिए हार्दिक बधाई। आपने अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए बड़ी बाधाओं को दूर किया है। हमारे युवाओं, खासकर लड़कियों को आपसे प्रेरणा लेनी चाहिए।”

राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ”युवा मुक्केबाज जैस्मीन लैंबोरिया को उनके पहले राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। आपकी वीरतापूर्ण लड़ाई और दृढ़ता ने भारत को गौरवान्वित किया है और यह हमारे युवाओं, विशेषकर लड़कियों के लिए

राष्ट्रपति ने लॉन बाउल्स टीम को शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट में कहा, “टीम इंडिया-सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार- को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में लॉन बाउल्स में रजत पदक जीतने के लिए बधाई। महिला टीम के विशेष प्रदर्शन के साथ ही आपके उत्कृष्ट टीम वर्क और सफलता ने हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए नए असर खोले हैं।”

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने भी सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। भाविना को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “उल्लेखनीय @BhavinaOfficial हमें गर्व करने का एक और अवसर देती है! उन्होंने पैरा टेबल टेनिस में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीता, जो उनका पहला सीडब्ल्यूजी पदक है। मुझे उम्मीद है कि उनकी उपलब्धियां भारत के युवाओं को टेबल टेनिस में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। मैं भाविना को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

सोनल को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा, “जब प्रतिभा, लगन और दृढ़ता का मेल हो, तो कुछ भी असंभव नहीं है। सोनल पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतकर इसे अक्षरश: साबित कर दिखाया है। उसे बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह आने वाले समय में भी खुद को विशिष्ट साबित करती रहे। #चीयर4इंडिया”

मोहम्मद हुसामुद्दीन एक उत्कृष्ट मुक्केबाज हैं जो कई खेल आयोजनों में सफल रहे हैं। अद्भुत कौशल और दृढ़ता की भावना की बदौलत  इस प्रतिभावान एथलीट ने बर्मिंघम में पुरुषों की 57 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उसे बधाई। मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं।

रोहित टोकस की उपलब्धि से प्रसन्न हूं। मैं उन्हें बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने पर बधाई देता हूं। उनकी मेहनत और लगन ने शानदार परिणाम दिए हैं। मुझे आशा है कि आने वाले समय में वह और भी अधिक सफलता प्राप्त करेंगे।

पूजा सिहाग ने एक प्रतिभाशाली पहलवान के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कभी हार नहीं मनाने की सोच की बदौलत कई चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता है। उन्हें बधाई। मुझे विश्वास है कि वह आने वाले समय में भारत को गौरवान्वित करती रहेंगी।

एक और पहलवान, भारत के लिए एक और सम्मान! खुशी है कि दीपक नेहरा ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। दीपक ने उत्कृष्ट धैर्य और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। उनके आगामी प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री ने विनेश को बधाई देते हुए ट्वीट में कहा, “आज विनेश फोगाट द्वारा जीता गया स्वर्ण पदक बहुत खास है। वह भारत की सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक हैं और राष्ट्रमंडल खेल 2022 में यह उनका लगातार तीसरा स्वर्ण है। वह खेल के प्रति उत्कृष्टता और उल्लेखनीय प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। उन्हें बधाई।”

प्रधानमंत्री ने रवि को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट में कहा, “वह एक चैंपियन की तरह खेले, जो हमारे देश के लिए बहुत गर्व की बात है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए असाधारण रवि दहिया को बधाई। उनकी सफलता साबित करती है कि कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं होता अगर कोई जुनूनी और समर्पित हो। #चीयर4इंडिया”

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “पूजा गहलोत को कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। उन्होंने पूरे साहस के साथ लड़ाई लड़ी और खेलों के माध्यम से असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया। उनके आगामी प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने जैस्मीन को बधाई देते हुए ट्वीट में कहा, “राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय एथलीट विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। खुशी है कि जैस्मीन लैंबोरिया ने बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता है। खेल में उनकी सफलता भारतीय मुक्केबाजी के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। आने वाले वर्षों में वह गौरव प्राप्त करती रहे।”

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार पर गर्व है, जिन्होंने लॉन बाउल्स में रजत पदक जीता है। उनका टीम वर्क और दृढ़ता प्रशंसनीय है। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

हमारे पहलवानों के प्रदर्शन की बदौलत और भी ख्याति मिली। नवीन कुमार को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। उनका असाधारण आत्मविश्वास और उत्कृष्ट कौशल देखने को मिला है। उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। #चीयर4इंडिया

प्रधानमंत्री ने प्रियंका को बधाई देते हुए ट्वीट में कहा, “हमारी नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियन प्रियंका गोस्वामी को प्रतिष्ठित रजत पदक जीतने के लिए बधाई। इस पदक से, उन्होंने भारत में कई युवाओं को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। वह आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं। #चीयर4इंडिया”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभी पदक विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। ठाकुर ने एक ट्वीट में कहा; “रवि दहिया ने निरंतर आगे बढ़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है! पिछले साल एक ओलंपिक रजत पदक मिलने के बाद, राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष पर पहुंचे, आप सही मायने में प्रगति कर रहे हैं। आज का खेल जहां आपने एक बार में 8 अंक बटोरे, यह विश्व मंच पर आपकी श्रेष्ठता का प्रमाण है। आप हमें गौरवान्वित करते हैं!!”

ठाकुर ने विनेश फोगट को बधाई देते हुए ट्वीट में कहा, “यह हैट्रिक है !! विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेल में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता। यह पहली बार है जब किसी भारतीय महिला एथलीट ने राष्ट्रमंडल खेल में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। भारत के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। मैं पूरे देश की ओर से आपको शुभकामनाएं देता हूं।”

एक अन्य ट्वीट में  ठाकुर ने कहा, “नवीन की जीत न्यू इंडिया की भावना को दर्शाती है। राष्ट्रमंडल खेल में पदार्पण कर रहे 19 वर्षीय नवीन ने भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीतने के लिए अपनी पूरी प्रतियोगिता में मुकाबला किया। फाइनल में उनका आक्रामक खेल भारतीय कुश्ती में एक और सितारे के उभरने का प्रतीक है!”

खेल मंत्री ने पूजा सिहाग को बधाई देते हुए ट्वीट में कहा, “ राष्ट्रमंडल खेल 2022 में आपकी पहली पदक जीत पर पूजा सिहाग को बधाई। जिस सहजता से आपने 11-0 से जीत हासिल कर कांस्य पदक जीता, वह सचमुच सराहनीय है। आपने हाल ही में कई व्यक्तिगत असफलताओं का सामना किया है, लेकिन आज आपने एक चैंपियन के साहस के साथ मुकाबला किया और देश को गौरवान्वित किया!”

ठाकुर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “जीत की दर: शतप्रतिशत!! दीपक नेहरा ने कुश्ती में भारत के लिए 12वां पदक जीता। दीपक को आपके पहले राष्ट्रमंडल खेल में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। इसके साथ ही भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हर कुश्ती वर्ग में एक पदक जीता है। यह पूरे दल के लिए सराहना का एक बड़ा दौर है!!”

ठाकुर ने टोक्यो पैरालंपिक पदक विजेता भाविना पटेल को बधाई देते हुए ट्वीट में कहा, “भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक!! टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भाविना पटेल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह एक वर्ग से अलग हैं, क्योंकि उन्होंने पैरा टीटी में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में खेल का उत्कृष्ट कौशल दिखाकर भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता है। एक टॉप्स एथलीट, उसका लगातार प्रदर्शन उसकी पहचान रहा है।”

ठाकुर ने सोनल पटेल को बधाई देते हुए ट्वीट में कहा, “सोनल पटेल के लिए यह सीधे सेट की जीत है क्योंकि उन्होंने अपना पहला राष्ट्रमंडल पदक जीता है। उन्होंने लगातार देश के लिए ख्याति अर्जित की है और इस कांस्य पदक जीत के साथ वह भारत के अग्रणी पैरा टीटी खिलाड़ियों में से एक के रूप में अपनी जगह मजबूत करती है। बहुत बढ़िया!!

ठाकुर ने भाविना को शुभकामनाएं देते हुए  ठाकुर ने ट्वीट में कहा, “भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक!! टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भाविना पटेल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह एक वर्ग से अलग हैं, क्योंकि उन्होंने पैरा टीटी में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में उत्कृष्ट कौशल के खेल में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक जीता है। एक टॉप्स एथलीट, उसका लगातार प्रदर्शन उसकी पहचान रहा है। ”

खेल मंत्री ने जैस्मीन को बधाई देते हुए ट्वीट में कहा, “हमारे भारतीय एथलीटों पर गर्व है जो पहली बार राष्ट्रमंडल खेल में भाग ले रहे हैं और पदक जीत रहे हैं। जैस्मीन को भारत के लिए पहली राष्ट्रमंडल खेल में भाग लेकर कांस्य पदक जीतने और पदक तालिका में पदक की  कुल संख्या बढ़ाने के लिए बधाई।

ठाकुर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “वह वॉलीबॉल खिलाड़ी थीं, लेकिन फोगट बहनों ने उन्हें कुश्ती के लिए प्रेरित किया। एक निर्णय जिसने पूजा गहलोत को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक विजेता बनने के लिए उन्हें बधाई। यह अनेक सफलताओं की शुरुआत है!”

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter