कार से जा रहे चांदी के जेबरात बार्डर पर हुए जप्त : चिरुला पुलिस ने चैकिंग के दौरान की कार्रवाई, बेहिसाबी नगदी भी मिली

Datia News : दतिया। यूपी-एमपी बार्डर पर पुलिस लगातार निगरानी बरत रही है। इस दौरान बार्डर क्रास कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। कड़ी निगरानी के चलते चिरुला थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय बार्डर नाका पर चैकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपये कीमती चांदी की पायलें जप्त की हैं। वहीं एक अन्य वाहन से चार लाख रुपये की नगदी भी जप्त की गई है।

झांसी ग्वालियर हाईवे स्थित बार्डर नाका चिरुला पर चैकिंग के दौरान अमन अहमद नामक व्यक्ति से 59 जोड़ी चांदी की पायलें बरामद की गई। वहीं 24 नग काले पीले मोती के आर्टिफिशियल मंगलसूत्र भी मिले हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग एक लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

यह जेबरात वाहन क्रमांक एमपी07 सीके 4549 से झांसी से डबरा जा रहा था। कार सवार से जब पायलों के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई संतोषप्रद जबाव नहीं दे सका। जिसके बाद पुलिस ने विधिवत जप्त की कार्रवाई की है।

कार से मिली बेहिसाबी नगदी : चुनाव काे देखते हुए जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान 11 अक्टूबर को रात्रि में झांसी ग्वालियर हाइवे रोड पर अंतर्राज्यीय बार्डर नाका चिरुला के पास चैकिंग के दौरान झांसी से ग्वालियर की तरफ जा रही कार

सिफ्ट डिजायर क्र.एमपी 28 सीबी 8215 को रोककर पुलिस ने चेक किया। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें एक लाल कपड़े में चार लाख रुपये की नगदी बरामद की गई।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं दो वाहन : चिरुला थाना प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि इस मामले में कार सवार राहुल राठौर पुत्र नरेश राठौर निवासी परासिया छिंदवाडा से नगदी के संबंध में पूछतांछ की गई तो वह संतोषजनक जबाब नहीं दे सका।

इसके बाद पुलिस ने नगदी जप्त कर ली गई। बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में दो अन्य वाहनों से भी बेहिसाबी नगदी जप्त की गई थी। जिसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। चुनाव के दौरान पुलिस ने उप्र बार्डर नाके से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter