ससुराल सिमर का 2 नया मोड : सिमर गजेंद्र को देगी एक बड़ा सरप्राइज, लेकिन आएगा यह बड़ा ट्विस्ट!

मुंबई : ससुराल सिमर का 2 में एक के बाद एक नए ट्विस्ट और मोड़ आ रहे हैं जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। सिमर उर्फ़ राधिका मुथुकुमार की ओसवाल हाउस में वापसी हो गई हैं और अब शो में हाईवोल्टेज ड्रामा बढ़ता ही नज़र आ रहा हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि गजेंद्र ओसवाल की याददाश्त चली गई है, जिसमें उनकी याददाश्त एक लूप में फंस गई है और उन्हें एक निश्चित समय सीमा के बाद जो कुछ हुआ वह सब याद नहीं रहता। इसलिए अब उसे लगता है कि सिमर उसकी बहू है और सिमर ओसवाल हाउस में ही रहती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

गजेंद्र की याददाश्त लाैटाने के लिए सिमर बनाएगी प्लान

ओसवाल ने सिमर को गजेंद्र की देखभाल करने की अनुमति दी है ताकि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए। आने वाले एपिसोड में सिमर परिवार में सभी को बताएगी कि आरव के माता-पिता की 30वीं शादी की सालगिरह मनाने के लिए उसने एक सरप्राइज का प्लान किया है, जिससे वह गजेंद्र को वह सब याद दिला सकेगी जो वह भूल गया हैं। वे सभी इस कार्यक्रम को गजेंद्र के लिए यादगार बनाने के लिए सिमर के प्लान में शामिल हो जाते हैं।

चित्रा करेगी गजेंद्र की जान लेने की कोशिश

हालांकि घटना के दौरान चित्रा और गिरिराज, गजेंद्र को मारने की अपनी योजना भी बनाएंगे। जिसको वह जल्द ही अंजाम देने की कोशिश करेंगे और इधर सिमर, गजेंद्र के लिए एक प्यारा सा केक बेक करेगी और एक शानदार सरप्राइज के साथ परिवार वालो का दिल भी जीत लेगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter