नववर्ष पर सिंधी समाज ने ली परोपकार की शपथ, सपरिवार देवताओं की आरती की

दतिया ।  एसएसडी धाम पर सिंधी समाज ने नववर्ष परोपकार की शपथ लेकर मनाया। सिंधी समाज ने 1 जनवरी को नववर्ष पर एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सिंधी समाज के लोगों ने शपथ ली कि परोपकार परमो धर्मा खुद के लिए तो सब जीते हैं, परंतु हम सेवा भाव से हर जनमानस की सेवा करके अपना फर्ज निभाएंगे। यह कार्य हमेशा करते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान भगवान झूलेलाल की स्तुति की गई। भक्ति गीत और भजनों का सिलसिला भी काफी देर रात तक चलता रहा।एसएसडी धाम पर सिंधी समाज के लोगों ने सपरिवार देवताओं की आरती की। इसके बाद नववर्ष के शुभारंभ अवसर पर समाज के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं और बधाईयां दी। इस मौके पर सिंधी समाज के वरिष्ठ एवं युवा जन उपस्थित रहे।

मुख्य रूप से लक्ष्मण साहिवानी, बलदेव राज बल्लू, गोविंद ज्ञानानी, रवि सुंदरानी, बवना मतानी, जय बजाज, राजकुमार नवलानी, घनश्याम रतनाणी, प्रताप साहिवानी, रोशन खत्री, महेश खत्री, जगदीश रतनाणी, निखिल सुखेजा, देव खत्री, अजय रतनाणी, महेश नवलानी, सत्यवान जमनानी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सिंधी परिवार के सदस्यों ने समाज हित में पराेपकार से जुड़े कार्य करने का संकल्प लिया। सभी ने वर्ष भर अपना सहयोग देकर जरुरतमंदों की मदद करने एवं गरीब असहाय लोगों की सहायता के लिए तैयार रहने की शपथ ली।

प्रेम प्रकाश सेवा मंडल ने धूमधाम से मनाया स्वामी देवप्रकाश का जन्मोत्सव

वहीं प्रेम प्रकाश सेवा मंडल द्वारा संत शिरोमणि स्वामी देवप्रकाश का 83वां जन्मोत्सव ठंडी सड़क िस्थत स्वामी टेऊंराम सिंधी धर्मशाला पर धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ सत्संग एवं भजनों के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वामी देवप्रकाश जी के जन्मदिवस पर छोटी बच्चियों द्वारा केक काटा गया ।

अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में संत देवप्रकाश के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रेमप्रकाश सेवा मंडल दतिया ईकाई के अध्यक्ष दौलतराम भंवानी, सचिव प्रेमचंद्र टिलवानी, गिरीश झानानी, कृष भंवानी, पुनीत टिलवानी, दीपक भंवानी, विजय लालवानी सहित कई महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter