मुंबई : टीवी शो ‘अनुपमा’ (Anupama) में आपने अब तक देखा कि कैसे वनराज मालविका को अपनी तरफ करने की कोशिश करता है. लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार वनराज कामयाब हो ही जाता है और मालविका और अनुज के बीच फूट डलवा ही देता है.
वनराज ने किया अनुपमा का अपमान
अब तक दर्शकों ने देखा कि जब मालविका ने अनुज को सब कुछ छोड़ने का चैलेंज दिया, तो अनुज ने उसके लिए सब कुछ छोड़ दिया और अपनी नई जिंदगी को लिए अनुपमा से बात करता है। हालांकि अनुपमा, अनुज के फैसले के खिलाफ है। वहीं आपने देखा कि कैसे वनराज अनुज और अनुपमा के खिलाफ मालविका का ब्रेनवॉश करता है और उसे बताता है कि अनुज ने उसे अनुपमा के कारण छोड़ दिया, और इस दुनिया में, वह केवल उससे प्यार करता है और मालविका से प्यार नहीं करता। दूसरी ओर, वनराज अनुपमा का अपमान करता है और उसे ऑफिस से बाहर निकलने के लिए कहता है।
मालविका से बात करेगी अनुपमा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा मालविका से अनुज के बारे में बात करने आएगी और दूसरी तरफ वनराज के अंदर से इस बात की चिंता सताएगी कि अनुपमा कहीं उसका खेल ना बिगाड़ दे. अनुज अपनी सारी जायदाद मालविका के नाम करने को तैयार हो जाएगा.
वनराज की दीवानी हुई मालविका
मालविका अनुपमा से कहेगी कि अनुज ने अपनी बहन से कम और अनुपमा से ज्यादा प्यार किया है. अनुपमा गुस्से में मालविका को खूब खरी-खोटी सुनाएगी. अनुपमा मालविका को वनराज की सच्चाई बताने की कोशिश करेगी. मालविका अनुपमा की बात सुनने से मना कर देगी.
बा करेगी बेटे की तरफदारी
मालविका कहेगी कि अनुज को उसकी हर बात से प्रॉब्लम है. मालविका वनराज के खिलाफ एक भी शब्द सुनने से मना कर देगी. दूसरी तरफ शाह परिवार में भी अनुज की प्रॉपर्टी ट्रांसफर वाली बात को लेकर सब चिंता में रहेंगे. मालविका और अनुज की लड़ाई में बा अपने बेटे और पोते का फायदा ही सोचेगी,
जिस पर बापूजी उन्हें सुनाने लगेंगे. अनुपमा मालविका को कहेगी कि अनुज ने हर बार सिर्फ अपनी बहन को ही चुना है और वो उसके लिए सबकुछ छोड़ने के लिए तैयार हैं. दूसरी तरफ वनराज उसका इस्तेमाल कर आगे बढ़ने की कोशिश करेगा.
अनुज को ताना मारेगा वनराज
वनराज अनुजको ताना मारेगा और कहेगा कि सड़क पर वापस आना मुबारक हो. अनुज बदले में वनराज को मुंहतोड़ जवाब देगा. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा वनराज को भाई-बहन के बीच बोलने से रोकेगी.
अनुज अपना सबकुछ मालविका के नाम कर देगा, लेकिन मालविका के एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लग रहा है कि मालविका कुछ खेल जरूर पलट सकती है. वनराज एक बार फिर अनुपमा को ताना मारने की कोशिश करेगा लेकिन अनुपमा उसे धमका देगी.
अनुपमा-मालविका में हुई बात
अनुपमा, वनराज के सवाल का मुंडतोड़ जवाब देती हैं और कहती हैं अगर वह अपने पर आ गई तो सब कुछ बर्वाद हो जाएगा। इसी बीच मालविका वनराज से बाहर जाने की बात कहती हैं। मुक्कु की बात सुनकर वनराज हैरान होता और वह बाहर चला जाता है। मालविका को अकेले पाकर अनुपमा उसे सही और गलत करने के लिए बताती है। हालांकि मालविका अनुपमा की बात सुनने से मना कर देती हैं लेकिन वह फिरभी बोलती हैं।
अनुपमा मालविका को बताएगी कि वनराज किस तरह से उसका ब्रेनवॉश कर रहा है। अनुपमा की बातें सुनकर वनराज बुरी तरह घबरा जाएगा। वनराज को इस बात का डर सताने लग जाएगा कि कहीं अनुपमा उसका प्लान चौपट न कर दे।


