ब्राजील की झील में चट्टान टूटकर गिरने से छह लोगों की मौत,देखें हादसे का वीडियो

ब्रासीलिया : ब्राजील की एक झील में शनिवार को चट्टान का एक हिस्सा टूटकर नौकाओं पर गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मिनस गेरैस राज्य दमकल विभाग के कमांडर एड्गार्ड एस्तेवो ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य लोगों के लापता होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकतर लोगों को शनिवार शाम को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।


घटना के वीडियो में दिख रहा है कि फर्नास लेक पर लोग नौका सवारी का आनंद ले रहे थे, तभी चट्टान का एक हिस्सा टूटकर नौकाओं के ऊपर गिर गया। एस्तेवो ने बताया कि यह हादसा साओ जोस डा बारा और कैपिटलियो कस्बों के बीच हुआ।

Written & Source By : P.T.I

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter