तस्कर उप्र से चोरी छिपे ला रहे थे डीजल : चैकिंग में पकड़े गए 17 ड्रम, तीन लाख से ज्यादा का डीजल जब्त

Datia news : दतिया। मप्र के दतिया की सीमा से लगे उप्र के झांसी शहर में सस्ते पेट्रोल डीजल दामों का फायदे उठाने को लेकर पेट्रोलियम पदार्थाें की तस्करी इन दिनों बढ़ गई है। इसीके चलते शहर और गांवों में किराना दुकानों तक पर पेट्रोल और डीजल खुलेआम धड़ल्ले से बिकने लगा है। इसका असर दतिया के पेट्रोल पंपों पर पड़ रहा है।

बुधवार को उप्र से सस्ती दर पर डीजल ड्रमों में भरकर उसे मप्र के दतिया के गांवों में अधिक दामों पर बेचने के लिए ला रहे तस्कर पुलिस ने पकड़े हैं। जिनके कब्जे से डीजल के ड्रम बरामद हुए हैं। तस्कर ट्रैक्टर ट्राली में चारों तरफ फट्टा लगाकर उसमें ड्रम रखे हुए थे। जो चेकिंग में पकड़ लिए गए।

अवैध रूप से डीजल की तस्करी कर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को चैकिंग के दौरान थरेट पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान डीजल से भरे 17 प्लास्टिक के ड्रम, करीब 3400 लीटर डीजल बरामद किया गया।

जिसकी कीमत पुलिस ने करीब तीन लाख 14 हजार रुपये बताई है। डीजल तस्करी के मामले में आरोपित पर पुलिस ने प्रकरण भी पंजीबद्ध किया है।

थाना प्रभारी अनफासुल हसन ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा बुधवार को मुखबिर की सूचना पर से थाने के सामने चैकिंग लगाकर वाहन चैक किए गए। इस दौरान एक स्वराज 963 ट्रैक्टर मय ट्राली को रोककर चैक किया गया तो उसकी ट्राली में अवैध डीजल के भरे 17 प्लास्टिक के ड्रम रखे मिले।

ट्रैक्टर चालक से उक्त डीजल के बारे में पूछा गया तो चालक एवं साथ में बैठे व्यक्ति द्वारा डीजल झांसी उप्र से सस्ते दामों में खरीदकर गांव में अधिक दामों में विक्रय करने के लिए ले जाना बताया गया।

इस संबंध में उनके पास कोई वैध कागजात नहीं मिले। पुलिस ने होना 17 प्लास्टिक ड्रम डीजल से भरे हुए जब्त कर लिए। साथ ही लाल रंग का स्वराज ट्रैक्टर 963 को विधिवत जब्त कर लिय गया। पुलिस ने पेट्रोलियम पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!