नितिन गडकरी भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, संपर्क में आने वालों से किया जांच कराने का अनुरोध

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर पर पृथक-वास में हैं। गडकरी ने मंगलवार रात ट्वीट किया, ‘‘मैं आज कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं और मुझ में संक्रमण के मामूली लक्षण हैं। सभी आवश्यक नियमों का पालन करते हुए,

मैंने स्वयं को पृथक कर लिया है और मैं घर पर ही पृथक-वास में हूं। मैं मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से स्वयं को पृथक करने और जांच कराने का अनुरोध करता हूं।’’

इससे पहले सोमवार को ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वह भी फिलहाल अपने आवास पर ही क्वारंटीन में हैं। आज दिल्ली के आर्मी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की थी और बताया था कि उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter