ओपिनियन पोल पर सपा सुप्रीमो ने जताया एतराज, कहा यह सिर्फ ‘ओपियम पोल’ और आचार संहिता का उल्लंघन है
kapil sibal biography in hindi,kapil sibal samajwadi party ,kapil congress party,कपिल सिब्बल कौन है,कपिल सिब्बल का जीवन परिचय,kapil sibal political career

Lucknow News : लखनऊ । समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाचार चैनलों पर दिखाए जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के ओपिनियन पोल पर तंज करते हुए इसे ‘ओपियम पोल’ करार दिया। यादव ने अपने संबोधन में कहाकि भाजपा के नेता अपने बयानों से चुनाव को दूसरी दिशा में ले जाना चाहते हैं।

व्हाट्सऐप पर तमाम भ्रांतियां फैलाई जा रही है। ओपिनियन पोल वास्तव में ओपियम (अफीम) पोल है। हमें इससे सावधान रहना है।

गौरतलब है कि सपा ने निर्वाचन आयोग से समाचार चैनलों पर दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल को आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए बंद कराने की मांग की थी। इसे लेकर भाजपा ने सपा पर निशाना साधा था।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि देश में कुछ नकारात्मक सोच और समाज को बांटने वाले देश को पीछे ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहाकि देश को आजादी लंबे संघर्ष और हजारों नौजवानों के त्याग और बलिदान से मिली है और हमें इस आजादी, लोकतंत्र और संविधान को बचाने का संकल्प लेना होगा।

यादव ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसानों को अपमानित किया है। अन्नदाता का बेटा सीमा की रक्षा कर रहा है। यहां किसानों को बल प्रयोग कर प्रताड़ित किया जा रहा है।

उनके आंदोलन को कुचलने के लिए क्या-क्या नहीं किया गया। इस विधानसभा चुनाव को सभी अपना चुनाव समझे, यह निर्णायक होगा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter