राज्यों और निजी अस्पतालों के पास अभी बची है 1.73 करोड़ वेक्सीन डोज, केंद्र से अब तक 38.54 करोड़ डोज मिलीं

New Delhi : नई दिल्ली । कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में किसी तरह की बाधा नहीं पहुंचे इसलिए केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की सप्लाई बराबर कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक राज्यों को कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 38.54 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

इसके अलावा निजी अस्पतालों का अलग से कोटा निर्धारित है। केंद्र ने बताया कि अभी भी राज्यों और निजी अस्पतालों के पास 1.73 करोड़ डोज उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार देश भर में कोरोना टीकाकरण के गति और दायरे को बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध है।

21 जून के बाद से कोरोना टीकाकरण का सार्वभौमिक अभियान शुरू हुआ है। इसके तहत प्रतिदिन लगभग 50 लाख डोज लगाई जा रही हैं, जिसे बढ़ाकर एक करोड़ डोज पर ले जाना है। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे तक कुल 37.57 करोड़ डोज लगाई गई हैं। इनमें से 34.01 लाख डोज शनिवार को दी गईं।

इस दौरान 18-44 वर्ष आयुवर्ग के 15.72 लाख लोगों को पहली और 1.74 लाख लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गईं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र सरकार देश में उत्पादित होने वाली वैक्सीन का 75 फीसद हिस्सा खरीदती है और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में उपलब्ध कराती है। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ये टीके लोगों को मुफ्त में लगाते हैं। शेष 25 फीसद डोज निजी अस्पतालों के लिए आवंटित की गई हैं।

शनिवार रात 12 बजे तक किस राज्य में कितने टीके- मध्य प्रदेश 6.85 लाख महाराष्ट्र 3.65 लाख उत्तर प्रदेश 3.25 लाख गुजरात 2.82 लाख बिहार 1.38 लाख राजस्थान 1.27 लाख दिल्ली 0.79 लाख हरियाणा 0.75 लाख झारखंड 0.71 लाख छत्तीसगढ़ 0.65 लाख पंजाब 0.53 लाख उत्तराखंड 0.23 लाख जम्मू-कश्मीर 0.23 लाख टीके थे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter