बबूल की झाड़ियों में छुपाकर रखी थी चोरी की बाइकें : पुलिस ने चोर पकड़कर की बरामद, एक लाख से ज्यादा के वाहन मिले

Datia News : दतिया। भांडेर पुलिस ने रविवार को एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर करीब एक लाख 40 हजार रुपये मूल्य की चोरी की तीन बाइकें बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की एक स्पेलेंडर बाइक क्रमांक एमपी 32 एमसी 8913 को बेचने की फिराक में भांडेर लहार रोड पर संजय निकुंज नर्सरी के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर दविश देकर आरोपित जगदीश पुत्र राजाराम प्रजापति निवासी ग्राम साय थाना शाहजहांपुर झांसी उप्र को गिरफ्तार किया गया।

उक्त चोर के कब्जे से चोरी की एनएक्सजी स्पलेंडर बाइक कीमती करीब 45 हजार रुपये बरामद कर आरोपित से पूछतांछ की गई तो उसने दो और चोरी की गई बाइकों के बारे में जानकारी दी। जगदीश की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमपी 32 एमएफ 7685 कीमती करीब 50 हजार रुपये एवं टीवीएस स्पोर्ट बाइक क्रमांक एमपी 32 एमबी 6127 कीमती करीब 45हजार रुपये भी बरामद की।

उक्त बाइकें आरोपित ने भांडेर क्षेत्र से ही चोरी की थी। उक्त दो बाइक अंजनी माता मंदिर के पास दक्खिनी बबूल की झाडियों में छुपाकर रखी गई थी। जो पुलिस ने बरामद कर ली।

बाइक चोर से बरामद तीनों बाइकों की कुल कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक शशिकुमार मौर्य थाना प्रभारी भांडेर, उनि हरपाल सिंह, सउनि अरविंद्र सिंह, प्रआर नरेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, सैनिक अनिल श्रीवास्तव की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!