मंजरी के लिए अक्षरा ने गाया गाना, सुहासिनी अभिमन्यु और बिड़ला परिवार को बताएगी कुणाल का सच

टीवी के लॉन्गेस्ट रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मेकर्स अब दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट दिखने वाले हैं। जिसकी शुरुआत भी हो गई है। अब तक एक दूसरे से दूर रहे अक्षरा और अभिमन्यु बड़े ही ड्रामैटिक अंदाज में एक दूसरे के सामने आ गए है। शो में दोनों के सामने आने से दर्शक जहाँ बेहद खुश हैं वहीँ अब नए ट्विस्ट देखकर सभी की धड़कने भी तेज हो रही हैं।

एपिसोड़ शुरुआत में अक्षरा मनीष और कायरव के लिए जल्द से जल्द कुछ करने का फैसला करती है। दूसरी तरफ अखिलेश जिन बिजनेसमैन के साथ डील करता है वे यह मानने से इनकार करते हैं कि मनीष दोषी नहीं है और अखिलेश को मौका देते हैं और चले जाते हैं। अखिलेश को परेशान देख अक्षरा अखिलेश को मजबूत रहने के लिए कहती है वे इस सब से बाहर आ जाएंगे।

अभिमन्यु को हुई गोयनका परिवार की फ़िक्र
अभिमन्यु मनीष के गिरफ्तार होने की फुटेज देखता है और मंजरी से कहता है कि उसने मनीष को गिरफ्तार नहीं करवाया। अभिमन्यु को गोयनका परिवार की फ़िक्र होती है।

नील शेफाली से बात करता है और कहता है कि अगर अक्षरा को मंजरी के बारे में पता होता तो वह उसकी मदद के लिए आती। शेफाली कहती है लेकिन अक्षरा अनजान है। नील अक्षरा को मंजरी के बारे में बताने का तरीका ढूंढता है।

मनीष से मिला अभिमन्यु
अक्षरा के साथ अखिलेश कायरव और मनीष को जमानत दिलाने के लिए वकील से मिलते हैं। वकील अखिलेश से कहता है कि उनका केस कमजोर है। अक्षरा को मंजरी की हालत के बारे में पता चलता है। वह मंजरी के पास जाने का फैसला करती है। अभिमन्यु मनीष से मिलने का फैसला करता है।

मनीष ने अभिमन्यु को 2 मिनट का समय दिया। अभिमन्यु मनीष से कहता है कायरव अपराधी है और केवल उसे ही सजा मिलेगी। मनीष अभिमन्यु से कहता है कि वह उससे कोई एहसान नहीं लेना चाहता। वह अभिमन्यु को जाने के लिए कहता है।

अक्षरा ने मंजरी के लिए गाया गाना
अक्षरा मंजरी से मिलती है और भावुक हो जाती है, महिमा अक्षरा से उन्हें बार-बार बेवकूफ बनाना बंद करने के लिए कहती है। वह अक्षरा को जाने के लिए कहती है। अक्षरा महिमा से कहती है कि वह कहीं नहीं जा रही है। अक्षरा मंजरी के लिए गाना गाती है। अभिमन्यु अक्षरा को जाने के लिए कहता है।

अक्षरा मंजरी की मदद करने पर अड़ जाती है। अभिमन्यु ने अक्षरा की बात मानने से इंकार कर दिया और कहा कि उसे उसकी आवाज और चेहरे से नफरत है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by _abhiraunivers_ (@_abhirauniivers_)

सुहासिनी कायरव से मिलती है और उसे खाना खिलाती है। सुहासिनी कायरव से सच्चाई के बारे में पूछती है। इधर अक्षु भी बिड़ला हाउस आती है। अभिमन्यु नील से अक्षरा को जाने के लिए कहता है।

अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि उसे उसकी आवाज से नफरत है। वह कहती है कि अगर उसने बिना सोचे-समझे बोलना शुरू कर दिया है तो उसे भी सुनने की आदत डालनी चाहिए। वह अभिमन्यु को सेल्फ-सेंटर्ड बताती है।

प्रीकैप : अभिमन्यु अक्षरा से यह बताने के लिए कहता है कि उसने उनके रिश्ते में कैसे योगदान दिया। सुहासिनीअभिमन्यु और बिड़ला परिवार को कुणाल की स्थिति के बारे में बताती है और अक्षरा को ले जाती है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter