Sunny Leone ने लाल साड़ी में किया धमाकेदार डांस, धांसू Video हुआ वायरल

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन का नाम आते ही उनके शोख अंदाज की तस्वीर सामने तैरने लगती है। सनी लियोन सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। उनके नए-नए अंदाज के वीडियो हमेशा चर्चा में रहते हैं। डांस वीडियो को लेकर तो उनके फैंस उत्साहित दिखते हैं।

 

सनी लियोन का हर अंदाज उनके फैंस को दीवाना बना देता है। ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में सनी लियोन लाल साड़ी में जबरदस्त डांस करती दिख रही है। सनी लियोन इस वीडियो में नए अंदाज में नजर आ रही है।

उनके इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सनी लियोन (Sunny Leone Dance) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनके वीडियो को शेयर किए हुए अभी कुछ समय ही गुजरा है, लेकिन इसे 2 लाख से ऊपर व्यूज मिल चुके हैं।

Banner Ad

सनी लियोन के इस डांस वीडियो ने धूम मचा दी है। सनी लियोन (Sunny Leone) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपने फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। सनी लियोन लाल साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही है।

उनके फैंस काे उनका नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) को ‘ऑयकन ऑफ द ईयर (Icon Of The Year)’ का अवार्ड मिला था। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी।

सनी लियोन (Sunny Leone) ने 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म ‘जिस्म 2’ (Jism 2) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई स्पेशल सॉंग्स में भी नजर आई हैं। खासकर फिल्म रईस में उन्होंने लैला सॉन्ग से खूब धमाल मचाया था। अब वह जल्द ही अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोकोकोला’ (Kokokola), ‘रंगीला’ और ‘वीरमादेवी’ में अपना जलवा बिखेरती दिखाई देंगी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter