अफगानिस्तान की मदद को आ गया सुपरपावर अमेरिका, तालिबान पर किए ताबड़तोड़ हवाई हमले

काबुल, आइएएनएस : अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच संघर्ष तेज हो गया है। अफगान वायु सेना ने दो प्रांतों में आतंकियों के कई ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें 33 आतंकी ढेर हो गए और 17 घायल हो गए।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को हवाई हमलों की पुष्टि की। मंत्रालय के बयान के अनुसार, उत्तरी अफगानिस्तान के जज्जान प्रांत की राजधानी शबरगान के बाहरी इलाकों में तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले किए गए।

यहां 19 आतंकी मारे गए और 15 घायल हो गए। जबकि हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्कर गाह के बाहरी इलाके में वायु सेना के हवाई हमले में 14 आतंकी मारे गए और दो घायल हो गए।

मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों मेंे तीन वाहन, छह मोटरसाइकिल, दो बंकर और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी तबाह कर दिया गया। बता दें कि अमेरिकी बलों की वापसी शुरू होने के बाद से ही अफगानिस्तान में तालिबान का दबदबा बढ़ गया है।

उसने करीब आधे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। हाल में अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने माना था कि अफगानिस्तान के कुल 419 जिला केंद्रों में से 212 पर अब तालिबान का कब्जा हो गया है।

हवाई हमले से भड़का तालिबान तालिबान ने अमेरिकी हवाई हमले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दोहा समझौते का उल्लंघन किया गया है।

अमेरिका ने अफगान बलों के समर्थन में शुक्रवार को कंधार और हेलमंद प्रांतों में हवाई हमले किए थे। यह समझौता गत वर्ष फरवरी में अमेरिका और तालिबान के बीच हुआ था। इसी समझौते के तहत अमेरिकी बलों की अफगानिस्तान से वापसी हो रही है। 

तालिबान के संरक्षण में विस्तार कर रहा अलकायदा समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट से यह उजागर हुआ है कि अफगानिस्तान में तालिबान के संरक्षण में अलकायदा और दूसरे आतंकी संगठन अपनी करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। उनका देश के कई हिस्सों विस्तार हो विस्तार हो रहा है। –

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter