सुप्रीम कोर्ट ने YSR कांग्रेस के बागी सांसद के मेडिकल टेस्ट का दिया आदेश, जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली : जेल में बंद वाईएसआर कांग्रेस के सांसद के. रघु रामकृष्ण राजू को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ी राहत दी। शीर्ष कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें चिकित्सकीय जांच और इलाज के लिए तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित सेना अस्पताल भेज दिया गया। आंध्र प्रदेश पुलिस ने सांसद के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। हाई कोर्ट द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश देने के बावजूद गुंटूर जिला जेल में बंद नरसापुरम संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य राजू को सोमवार शाम सड़क मार्ग से सिकंदराबाद रवाना कर दिया गया।

सांसद ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक रंजिश के कारण राज्य की पुलिस ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस बीआर गवई की अवकाश कालीन पीठ ने वाईएसआर कांग्रेस के सांसद की दो अपीलों पर सुनवाई की और आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव को वाई श्रेणी सुरक्षा घेरे में उन्हें सिकंदराबाद सेना अस्पताल में भेजने को कहा था।

वहां अस्पताल के प्रमुख द्वारा नियुक्त तीन डाक्टरों की टीम उनकी जांच करेगी। तेलंगाना हाई कोर्ट द्वारा नामित एक न्यायिक अधिकारी चिकित्सकीय जांच की निगरानी करेंगे। शीर्ष कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 21 मई तय कर दी। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!