दतिया । इंदरगढ़ डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा श्रद्धा मुद्गल को गांव की बेटी योजना के तहत छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिली थी। इस पर उसने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। मामला सामने आया तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसे जिला मुख्यालय बुलाकर बाकी जब मामले की जांच की गई तो, बैंक का आईएफसी कोड गलत होने के कारण उसे छात्रवृत्ति नहीं मिली पाई थी, जो उस छात्रा ने कॉलेज में नोट नहीं कराया था। वीसी के दौरान छात्रा सीएम से मुखातिब हुई तो रोते हुए बोली मामाजी इसमें हमारे सर की कोई गलती नहीं है, उन्हें कुछ नहीं होना चाहिए।
समीपस्थ उप तहसील इंदरगढ़ डिग्री कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्रा श्रद्धा मुद्गल को गांव की बेटी योजना के तहत छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई थी। इस पर उसने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायती आवेदन दिया था। जब यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची, तो उन्होंने छात्रा से बात कराने को कहा। इस पर जिला प्रशासन ने विगत गुरूवार को एनआईसी सेंटर लाकर छात्रा की बात मुख्यमंत्री से कराई गई । सीएम ने कालेज के प्राचार्य को निलंबित करने के आदेश भी दे दिए थे।
इस संदर्भ में जब मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि कॉलेज से कुल 196 छात्राओं को गांव की बेटी योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जाती है। इनमें से तीन छात्राओं के खाते ग्रामीण बैंक में थे, जो अब बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्ज हो गई हैं। इसके चलते बैंक का आइएफसी कोड गलत हो जाने से छात्रा को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई थी। जब सारा घटनाक्रम समझ में आया तो उसने सीएम से वीडियो कॉल के दौरान पूरी बात बताई गई तो उसने सीएम से रोते हुए कहा कि इस मामले में हमारे प्रिंसीपल सर की कोई गलती नहीं है, आप उन्हें कोई सजा मत देना। उल्लेखनीय है कि इंदरगढ़ कॉलेज प्राचार्य निलय गोस्वामी है। वर्ष 2018-19 के इस मामले के समय उनकी पदस्थापना ही वहां नहीं हुई थी।
दिन भर बजती रही फोन की घंटियां
मुख्यमंत्री के सीधे छात्रा से बात करने के बाद वह छात्रा और उसके माता पिता के पास दिन भर फोन की घंटियां बजती रही और वे लोगों को जवाब देते-देते परेशान हो गए। सीएम ने तुरंत ही छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर प्राचार्य को निलंबित करने के आदेश दे दिए थे। अब मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कलेक्टर संजय कुमार का कहना है कि इंदरगढ़ कॉलेज में छात्रवृत्ति नहीं मिलने के मामले में सीएम ने छात्रा से बात की थी । इस मामले में पूरी जानकारी दे दी गई है। छात्राओं को छात्रवृत्ति भी मिल गई है। प्राचार्य के निलबंन के संदर्भ में संबंधित विभाग को सूचना दी गई है।

