‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मजेदार मसाले का तड़का : अक्षरा के साथ गोयनका हाउस पहुंचेगी अनीशा, कायरव के खुलेंगे राज?

मुंबई : ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी शो में अनीशा की एंट्री के बाद से कहानी में दिलचस्प मोड़ आने लगे हैं। अभि का अनीशा के प्रति लगाव बढ़ता जा रहा है। जिसे देखकर अक्षु भी परेशान है। इधर अक्षु के भाई कायरव को लेकर भी राज खुलने वाले हैं। जिसके बाद कहानी में एक नया मोड़ आएगा। गोयनका हाउस में भी इसे लेकर काफी उथल-पुथल मच गई है। शो को नए रोमांच के साथ लाने के लिए खूब ताने-बाने बुने गए हैं। जो देखना मजेदार होंगे।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का आगामी ट्रैक दिलचस्प मोड़ लेकर आएगा। जैसा कि हम जानते हैं अनीशा की गोयनका मेंशन में एंट्री आने वाले एपिसोड में बड़ा धमाका करने वाली है। कायरव इस बात से बेचैन है कि अनीशा ने उसे धमकी भरी बात कही है।

अनीशा कहती है कि वह जिसे पसंद करती है वो उसे कभी नहीं छोड़ती है बल्कि हुक या क्रुक लेकर रहती है। अनीशा को अक्षरा के साथ अपने घर में देखकर कायरव डर जाता है। अब कहानी में काफी सारा ड्रामा और मसाला देखने को मिलने वाला है।

दूसरी तरफ अक्षरा, अभिमन्यु को बुलाती है जहां उसे भी गोयनका हाउस में अनीशा को देख बहुत हैरानी होती है। अभिमन्यु सोचता है कि अनीशा गोयनका मेंशन में क्या कर रही है और अक्षरा से सवाल करता है। तो अब गोयनका मेंशन में अनीशा के साथ आने वाले अगले नए ट्रैक के लिए तैयार हो जाइए, जो कहानी को और मसाला देने के लिए तैयार है क्योंकि वह भी बिरला परिवार का ही हिस्सा है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आगामी ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु चाहता है अनीशा कुछ अंतिम निर्णय ले। हालांकि अनीशा तैयार नहीं है। इसलिए अभिमन्यु किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले बिड़ला परिवार के सदस्यों से बात करने का फैसला करेगा।

कहानी में यह दिखाया जाएगा कि दो साल पहले अभिमन्यु और अनीशा साथ में हर्षवर्धन, आनंद और महिमा से बात करने आते हैं जहां वे अनीशा को स्वीकार करने से साफ इंकार कर देते हैं।

बिड़ला परिवार के लोगों का रवैया देखकर अनीशा बहुत आहत हो जाती है, लेकिन अभि हमेशा के लिए उसका सपोर्ट करने का फैसला करता है। अनीशा आहत महसूस करती है और अभि का हाथ छोड़कर जाने का फैसला करती है। अभिमन्यु अब क्या करेगा? अभिमन्यु किसी निष्कर्ष पर आने से पहले अक्षरा को इसके बारे में बताना चाहता है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter