हाथों में आधी रोटी लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लगाए नारे : बोले नाममात्र के वेतन से खुद खा पा रहे और ना बच्चों का भर पा रहे पेट

Datia News : दतिया। दतिया में जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की हड़ताल के चौदहवें दिन गंगोटिया मंदिर सीतासागर पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा आधी रोटी आधा पेट, संविदा जीवन चढ़ गया भेंट का नारा बुलंद कर विरोध प्रदर्शन किया।

जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों को जो वेतन दिया जा रहा है उसमें हम अपने और अपने परिवार का पेट तक नहीं भर पा रहे हैं। ना ही बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था कर पा रहे है। इस सब पर ध्यान न देकर शासन-प्रशासन द्वारा संविदा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मचारियों का कहना है कि नियमित कर्मचारियों की अपेक्षा संिवदा कर्मचारियों को बहुत ही कम वेतनमान मिल रहा है। जिससे नाराज होकर समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सोमवार को आधी रोटी हाथों में लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

उनकी मांग है कि सरकार नियमित कर्मचारियों के समान वेतन दे और जब तक हम को नियमित नहीं किया जाता है तब तक 5 जून 2018 की नीति लागू करें और नियमितीकरण की एक पालिसी बनाकर समस्त संविदा कर्मचारियों पर लागू करें।

अनिश्चितकालीन धरने के दौरान संविदा कर्मचारी रोज नए नए तरीके अपनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक वे धरना स्थल से संविदा नीति की अर्थी निकालने, माई और हनुमान जी को ज्ञापन देने, सुंदरकांड का पाठ, मुख्यमंत्री को ट्वीट करने जैसे कदम उठाकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।

सोमवार को हड़ताल में प्रमुख रूप से संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, शैलेष लाक्षाकार, कुलदीप मालोटिया, भारती, छाया वर्मा, रीना वंशकार, रश्मि कुशवाह, आराधना शर्मा, भेरूलाल शर्मा, सुनीता मिर्धा, रुचि गुप्ता, सुमिता खरे, निधि वर्मा, रोजी खान, दीप्ति यादव, माया श्रीवास्तव, रीना राजपूत, रमा दुबे, रविंद्र यादव, सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!