पंजशीर पर ‘जीत’ का जश्न मना रहे तालिबानी लड़ाकों ने हवाई फायरिंग में ली 17 की जान, 41 घायल

काबुल : अफगानिस्तान में सरकार बनाने जा रहे तालिबान के लड़ाके जश्न में डूब गए हैं। उन्होंने राजधानी काबुल में शुक्रवार रात जमकर फायरिंग की। इसमें 17 लोगों की मौत होने और 41 के घायल होने की खबर है।

टोलो न्यूज ने काबुल के इमरजेंसी अस्पताल के हवाले से बताया कि शहर भर में बीती रात हवा में हुई फायरिंग के बाद 17 शव यहां लाए गए। 41 घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया गया है।

पंजशीर पर तालिबान के कब्जे की खबर आने की खुशी में रात में जमकर गोलीबारी की गई। हालांकि नार्दर्न एलायंस ने पंजशीर पर तालिबान के कब्जे के दावे की खबर को खारिज कर दिया है। एलायंस ने कहा कि पंजशीर पर अब भी उसका नियंत्रण है।

समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, तालिबान ने लड़ाकों की हर्ष फायरिंग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे इससे दूर रहें। संगठन के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा, ‘हवा में फायरिंग करने से बचें और अल्लाह का शुक्रिया अदा करें। गोलियों से नागरिकों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए गैरजरूरी गोलीबारी न करें

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter