उत्पादन गिरने से चाय उद्योग पर संकट : भारतीय चाय संघ ने जताई चिंता, असम में भी कीमतों में आई गिरावट

कोलकाता : भारतीय चाय संघ (टीएआई) ने चाय की कीमतों और उत्पादन में गिरावट पर चिंता व्यक्त करने के साथ ही चाय उद्योग में संकट पैदा होने को लेकर आगाह किया है। टीएआई के महासचिव पीके भट्टाचार्य ने कहाकि नवंबर के दौरान असम और पश्चिम बंगाल दोनों में चाय की कीमतों में काफी गिरावट आई है। जिससे इस उद्योग पर संकट के बादल छा गए हैं। बागान मालिकों के इस निकाय ने कहाकि पैदावार से जुड़ी लागत में भी भारी वृद्धि हुई है।

संघ ने कहा कि 2021 में कुल अनुमानित फसल 1,33 करोड़ किलोग्राम है, जो खराब मौसम की स्थिति और कीट-संबंधी समस्याओं के कारण 2020 के 1,40 करोड़ किलोग्राम से कम है। भट्टाचार्य ने कहा कि लगभग 28 प्रतिशत फसल का उत्पादन अक्टूबर और मध्य दिसंबर के बीच होता है।

उन्होंने कहा कि कीमतों में गिरावट के साथ, मजदूरी भी बढ़ी है। वहीं कीमतें कम होने से चाय उत्पादन की लागत निकलने में परेशानी खड़ी हो गई है। जिसके कारण चाय उद्योग प्रभावित हो रहा है। यही हाल आगे रहा तो इस उद्योग पर संकट बढ़ जाएगा। इस दिशा में सरकार से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter