5 सितंबर को भोपाल में होगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : 14 शिक्षकों को मिलेगा इस वर्ष का राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार
Happy Teachers Day 2022 Quotes in Hindi , Happy Teachers Day 2022 Wishes in Hindi , Happy Teachers Day 2022 Status in Hindi , शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं , शिक्षक दिवस पर दो शब्द ,happy teachers day 2022,teachers day gift,diy teachers day gift,teachers day craft,teachers day diy,easy teachers day gift ideas,teachers day gift idea,hanging for teachers day,teachers day best wishes,beautiful teacher day gift,teachers day special hanging,teachers day gift from icecream sticks ,teachers day 2022,speech on teachers day 2022,5th september 2022 teachers day speech,teachers day 2022 special english speech,teachers day essay in english 10 lines,speech for kids,make joke comedy,comedy with kapil,smokhan new video,teachers day card,happy teachers day,desi comedy videos,teachers day speech,speech for teachers,speech for students,funny komedy ke king,hindi jokes for kids,hindi cartoon comedy,5 lines on teachers day

भोपाल : स्कूल शिक्षा विभाग का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितम्बर को भोपाल में आयोजित होगा। समारोह में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2023 के लिए चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2023 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी की है। इसमें प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक श्रेणी में 8 और उच्चतर माध्यमिक शिक्षक श्रेणी में 6 शिक्षकों का चयन किया गया है। इस तरह कुल 14 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 प्राप्त दो शिक्षकों रायसेन जिले से  नीरज सक्सेना और शाजापुर जिले से ओमप्रकाश पाटीदार को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले शिक्षकों को आयोजन के बाद एक्सपोजर विजिट भी करायी जाएगी।

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में प्राथमिक एवं माध्यमिक (कक्षा 1 से 8) शिक्षक श्रेणी में राजगढ़ जिले से प्राथमिक शिक्षक पूजा पनवार, बालाघाट जिले से प्राथमिक शिक्षक  तिलोतमा कटरे, दमोह जिले से प्राथमिक शिक्षक  संध्या तंतुवाय,

सीधी जिले से प्राथमिक शिक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, इंदौर जिले से सहायक शिक्षक  नमिता दुबे, ग्वालियर जिले से सहायक शिक्षक  सुनीता पाठक, सिंगरौली जिले से माध्यमिक शिक्षक  शरद कुमार पांडे एवं दमोह जिले से माध्यमिक शिक्षक  विमल कुमार पटेल शामिल हैं। उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 9-12) शिक्षक श्रेणी में मुरैना जिले से उच्च माध्यमिक शिक्षक राकेश कुमार शर्मा, उज्जैन जिले से शिक्षक राजेश राठौर, छिंदवाड़ा जिले से माध्यमिक शिक्षकमनीषा जैन, सागर जिले से माध्यमिक शिक्षक  शालिनी, बड़वानी जिले से सहायक शिक्षक  अजय यादव एवं उज्जैन जिले से प्राचार्य  अशोक कुमार सक्सेना का चयन किया गया है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter