तैलिक साहू सभा ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दतिया. मप्र तैलिक साहू सभा दतिया के जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू के नेतृत्व में समाज विरोधी टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में उल्लेख है कि गुना निवासी हीरेन्द्र सिंह राजपूत एवं चन्द्रेश मीणा निवासी आरोन ने साहू समाज (तेली) पर टिप्पणी करते हुए कहाकि था कि सुबह-सुबह उनका मुंह नहीं देखना चाहिए, वह अशुभ होते है। इस जातिगत टिप्पणी से साहू समाज में असंतोष व्याप्त है। इस मामले में समाज के लोग धरना प्रदर्शन की योजना बना रहे थे, परन्तु आचार संहिता लागू होने के कारण ज्ञापन के माध्यम से संबंधितों पर कार्रवाई की मांग कर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की गई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter