तेज हवाओं और बारिश से 10 डिग्री नीचे गिरा तापमान, चक्रवाती तूफान के असर ने जिले का मौसम बदला

दतिया । चक्रवाती तूफान भारत के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ने के साथ ही प्रदेश में इसका असर देखा जा रहा है। दतिया में तेज हवाएं चलने के साथ सोमवार की सबुह से ही हल्की बारिश हुई है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं का दबाव बनने से जिले में आंधी और तेज हवाओ का असर देखा गया है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना अभी और बताई है। बता दें कि अरब सागर में अाया ताऊते तूफान से शहर का मौसम बदल गया है।

मध्य रात्रि को भी जिले में हल्की बारिश हुई थी। सुबह से बादल छाए रहे और तेज हवा के साथ मौसम नम हो गया है। मौसम विभाग ने जिले में हल्की से मध्यम बारिश के अासार जताए हैं, बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह गत रविवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे एक दिन पूर्व 8 एमएम वर्षा भी दर्ज की गई थी। दिन भर बादल भी छाए रहे। इस तरह तापमान में 10 डिसे की गिरावट आई है। कुल बारिश 3.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

गत दिनों पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भी मौसम में बदलाव आया था। अासमान साफ होने से सुबह से सूरज की तपिश बढ़ गई है। इस कारण पिछले दो-तीन दिनों में अांधी बारिश का असर जिले पर रहा था। जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा था। इस कारण मौसम में यह परिवर्तन देखा गया था। गत दिनों जिले में इस कारण मौसम में बदलाव देखा गया।

विगत 14 मई से अरब सागर में निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। इससे भी मौसम में बदलाव अाएंगे। फिलहाल इस कम दवाब के क्षेत्र बनने से हवा और आंधी चलने की संभावना जताई गई है। इस कारण आगामी एक-दो दिनों तक पारा नियंत्रित रहने की संभावना बनी हुई है। विगत दिनों हुई बारिश के कारण गेहूं खरीदी केंद्र पर रखा लगभग 10 हजार क्विंटल से अधिक गेंहूं भी भीग गया था। अभी भी 12 हजार क्विंटल गेहू खरीदी केंद्रों पर खुले में रखा हुआ है।

25 मई से नौ तपा शुरू हो रहे हैं, लेकिन 23 मई को जम्मू कश्मीर में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। उसके बाद 24 से 26 के बीच फिर से अांधी व बारिश का दौर शुरू जाएगा। नौ तपा के शुरुआत के तीन दिन तपने वाले नहीं है। न ही लू के अासार हैं। 29 से 31 मई के बीच बारिश व अांधी का दौर थमेगा, उसके बाद ही मौसम गर्म होने के अासार रहेंगे।

Banner Ad

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter