श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

श्रीनगर : श्रीनगर के हरवान इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ रविवार तड़के हुई। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना के बाद हरवान में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और वह किस संगठन से जुड़ा था, इसका पता लगाया जा रहा है।

लश्कर-ए-तैयबा की शाखा ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ से थे आतंकी
प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार तड़के हुई गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए. उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान आमिर बशीर डार और आदिल यूसुफ शान के रूप में हुई है, जो लश्कर-ए-तैयबा की शाखा ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ से थे.

उन्होंने कहा, ‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकवादी कई आतंकी अपराधों में शामिल समूहों का हिस्सा थे जिनमें सुरक्षा बलों पर हमले और नागरिकों पर अत्याचार शामिल हैं.’ उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन, पिस्तौल की सात गोलियां और एक ग्रेनेड सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है.

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!