‘गुम है किसी के प्यार में’: विराट को भगवान राम के रूप में देखकर भड़का यूजर्स का गुस्सा, मेकर्स पर लगाए यह आरोप

स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सावी और विनायक के किडनैप होने के बाद लगातार ड्रामा देखने को मिल रहा है।

यह शो अक्सर अपने ट्रैक को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहता है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में साई और विराट को लेकर एक बार फिर हंगामा मच गया है। दर्शक शो और मेकर्स को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

विराट को लेकर भड़के यूजर्स
शो में विराट और साई को रामलीला राम और सीता बनाया गया है। दोनों रामलीला में राम और सीता के अवतार में नजर आ रहे हैं।

लेकिन दर्शक विराट को राम के रूप में देखकर नाराज हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए यूजर्स ने एक्टर नील भट्ट और शो के मेकर्स को जमकर ट्रोल किया है।

यूजर्स ने लगाई मेकर्स की क्लास
यूजर्स ने विराट को राम बनाने को लेकर मेकर्स की जमकर क्लास लगाई है। एक यूजर ने मेकर्स से सवाल किया कि किस एंगल से विराट राम है? इसकी नजर तो हमेशा से दूसरे की पत्नी पर थी। मेकर्स आप पर शर्म आती है’। यूजर्स ने उन्हें ऐसी हिम्मत न करने की वार्निंग भी दी है।

एक यूजर ने लिखा कि ‘धार्मिक भावनाओं को साइड में रखें। लेकिन जिसने अपनी भाभी से शादी की और अपनी पत्नी पर शक किया, वह इंसान भगवान राम कैसे हो सकता है।

बच्चों ने की विराट से रिक्वेस्ट
यूजर्स ने मेकर्स पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का भी आरोप लगाया है। बताते चले कि शो के अपकमिंग एपिसोड में बच्चे विराट से राम बनने का आग्रह करते हैं, जिसपर वह उनकी रिक्वेस्ट मान लेता है और पाखी को सीता बनने के लिए कहता है,

लेकिन पाखी अपनी चोट के कारण मना कर देती है। तब साई यह किरदार करने के लिए मान जाती है। जिसके सभी उनकी परफॉर्मेंस का आनंद लेते है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter