बाड़े में सो रहे चाचा-भतीजे पर हमलावरों ने बरसाई लाठियां : इधर पत्नी के मायके जाने पर युवक फांसी पर झूला

Datia news : दतिया । नींद में सो रहे चाचा-भतीजे पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सोते समय हुए हमले के कारण चाचा-भतीजे कुछ समय पाते इससे पहले ही उन पर लाठी बरस गई। घटना में दोनों को घायल करने के बाद हमलावर मौके से भाग खड़े। जब पुलिस को मामले की सूचना मिली तो वह मौके पहुंची। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेतरा में आपसी विवाद के चलते चाचा भतीजे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घटना उस समय हुई जब दोनों गहरी नींद में थे। इसी दौरान आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया है। भांडेर थाना पुलिस ने दाेनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बुधवार-गुरुवार रात की बताई जाती है।

जानकारी के मुताबिक, सलेतरा निवासी अर्जुन सिंह यादव का विवाद गांव के ही रामस्वरूप यादव के साथ बिजली के तारों को लेकर हुआ था। इसके बाद दोनों में राजीनामा हो गया था।

रात में जब अर्जुन अपने चाचा के साथ पशुओं वाले बाड़े में सो रहा था, तभी रामस्वरूप, सुनील यादव, सोनू यादव और अंकित यादव ने उन पर सोते समय हमला कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है।

फांसी लगाकर युवक ने दी जान : पंडोखर थाना क्षेत्र के गांव बडेरा सोपान में गुरुवार दोपहर एक युवक ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Banner Ad

जानकारी के अनुसार बडेरा सोपान निवासी पवन राजपूत पुत्र मानसिंह राजपूत ने अपने घर में पंखे के कुंदे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय युवक की मां घर पर थी।

जबकि उसके पत्नी बच्चे के साथ मायके गई थी। बताया जाता है कि जब युवक काफी देर बाद कमरे से बाहर नहीं निकला तब मां ने जाकर कमरे में देखा तो घटना का पता चला। युवक की शादी छह वर्ष पहले हुई थी। उसके एक बेटा भी है। घटना का कारण गृह कलेश बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter