ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बाइक सवार की गई जान : नई बाइक की सर्विस कराकर घर लौट रहा था युवक

Datia news : दतिया। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिसके कारण कई लोगों की जान तक जा चुकी है। इसी क्रम में भांडेर के सालोन बी में एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से रविवार को एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार अपनी नई प्लेटीना बाइक की सर्विस कराकर भांडेर से गांव सालोन बी लौट रहा था।

तभी रास्ते में पुलिया के पास हेरो लगे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर में लगा हेरो बाइक सवार की गर्दन और हाथ काटता हुआ निकल गया। घटना के बाद आरोपित चालक वाहन लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने जब मृतक को सड़क पर देखा तो तत्काल घटना की सूचना पंडोखर पुलिस को दी गई।

पंडोखर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भांडेर पहुंचाया। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में मृतक के चचेरा भाई विजय माहौर ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र पुत्र रामचरण माहौर निवासी सालोन बी रविवार दोपहर अपनी नई बाइक की सर्विस कराकर भांडेर से अपने गांव वापिस आ रहा था।

तभी रास्ते में भोजी भरक की पुलिया के पास तेज गति से हेरो लगाकर आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक सड़क पर जा गिरा। जब तक वाहन चालक ब्रेक लगता तब तक ट्रैक्टर पर लगे हेरो ने युवक की गर्दन धड़ से अलग कर दी। इस घटना को लेकर गांव में शोक का माहौल है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!