सेवढ़ा से चोरी गई बाइक रावतपुरा में नहर के पास लावारिश हालत में मिली, पांच दिन पहले उठा ले गए थे अज्ञात चोर

Datia News : दतिया । सेवढ़ा सनकुआं धाम िस्थत डांडे वाले हनुमान मंदिर परिसर से पांच दिन पहले चोरी गई बाइक पुलिस को लावारिस हालत में रावतपुरा में नहर के पास पुलिस ने बरामद की। बाइक के बारे में सूचना मिलने पर वाहन मालिक जितेंद्र पुत्र कल्लू बाथम निवासी वार्ड क्रमांक 7 शास्त्री की बगिया ने रावतपुरा पहुंचकर बाइक की शिनाख्त की।

उक्त लावारिस वाहन उसका ही निकला। जो गत बुधवार को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया था। इस संबंध में जितेंद्र ने सेवढ़ा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन सेवढ़ा पुलिस वाहन की तलाश करने में असफल रही।

बाइक चोरी होने के पांच दिन गुजर जाने के बाद उक्त बाइक भिंड जिले के रावतपुरा थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में बरामद हुई। रावतपुरा थाना प्रभारी क्रांति सिंह राजपूत के निर्देश पर आरक्षक आलोक सिंह राठौर ने रविवार को हीरो आई स्मार्ट बाइक क्रमांक एमपी 32 एमडी 9831 के नहर के पास लावारिस हालत में मिलने की की संबंधित तक पहुंचाई।

सूचना मिलते ही जितेंद्र बाथम थाने पर गया। जहां उसने बाइक की शिनाख्त की। बाइक मिल जाने पर जितेंद्र बाथम ने रावतपुरा थाना पुलिस को धन्यवाद दिया।

बिना बताए घर से लापता हुई युवती

वहीं थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम निचरोली से गत दिवस एक युवती घर से बिना बताए लापता हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने जानकारी में बतााया कि ग्राम निचरोली निवासी एक 21 वर्षीय युवती घर से बगैर कुछ बताए लापता हो गई है। युवती के स्वजनों ने इस मामले की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि युवती बिना कुछ बताए चली गई है। जब इस संबंध में आसपास जानकारी की गई तो किसी को भी उसकी जानकारी नहीं थी। बाद में युवती का पता नहीं लगा तो पुलिस की मदद ली गई और सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अलग-अलग दल बनाकर युवती की खोज शुरू की है। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछतांछ की है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!