दतिया। इंदरगढ़ क्षेत्र में घर सेेे दो दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव रविवार देर शाम को संदिग्धपरिस्थितियों में फांसी पर लटका पुलिस ने बरामद किया। मृतक सतेंद्र बघेल पुत्र प्रताप बघेल 8 मई से लापता था। ग्राम सेवनी के तालाब के पास नीम के पेड़ से झूलता उसका शव लोगों ने देखा तो इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर उसे आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद पीएम के लिए भिजवाया। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग होने की आशंका जताई जा रही है।
ग्राम खैरोना निवासी सतेंद्र अपने घर से दो दिन से लापता था। थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम सेवनी तालाब के पास नीम के पेड़ पर उसका शव लटका बरामद हुआ। पुलिस की मानें तो मृतक परिवार से नाखुश था। वह किसी लड़की से प्रेम करता था, जिसकी शादी 7 मई को हो गई थी। 8 मई को युवक घर से गायब हो गया। 2 दिन ढूंढने के बाद भी स्वजन को उसका पता नहीं चल सका। रविवार शाम 7 बजे सिवनी के तालाब के पास शव बरामद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को इंदरगढ़ भिजवाया।
