घर से संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ युवक का शव : रात को मौके पर पहुंची पुलिस, घटना को लेकर तमाम चर्चाएं

Datia news : दतिया। शहर स्थित तिवारी गली चौधरी मार्ग पर बने घर से पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की मौत कैसे हुई, फिलहाल इसे लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। सोमवार रात दस बजे उक्त शव पुलिस ने बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय चौधरी मार्ग स्थित एक घर से ग्वालियर निवासी युवक बाबू का शव पुलिस ने सोमवार रात बरामद किया। घटना को लेकर चर्चा है कि युवक की जिस घर में जान गई वहां के लोगों ने इस बात को काफी देर तक किसी को नहीं बताया।

जिसके चलते यह पूरा मामला संदेह के घेरे में आ गया है। जैसे ही इस बारे में पुलिस को जानकारी मिली, वह मौके पर पहुंची और युवक का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भिजवाया।

पुलिस के मुताबिक मृतक के पूरा नाम व पता को लेकर पड़ताल की जा रही है। ताकि घटना के वास्तविक कारण सामने आ सके। फिलहाल मामला जांच में है।

इधर प्लाट के विवाद पर भाईयों से की अभद्रता : खाली प्लाट पर अवैध निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने एक वकील और उनके भाई के साथ अभद्रता कर दी।

घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। जो हनुमान गढ़ी वार्ड नंबर 29 का बताया जाता है। जानकारी के अनुसार वकील महेंद्र चौधरी के घर के पास खाली प्लाट पर संजीव दोहरे और दीपक दोहरे अवैध निर्माण कर रहे थे। नौ मार्च को दोपहर साढ़े 12 बजे जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपितों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। विवाद बढ़ने पर संजीव दोहरे अपने घर से बंदूक लेकर आया और महेंद्र के साथ धक्का-मुक्की कर दी।

इसी दौरान महेंद्र के भाई ठाकुरदास चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। झगड़े में ठाकुरदास के दाहिने हाथ की उंगली में चोट लग गई।

आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित वकील की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!