मंदिर दर्शन के लिए निकली महिला का शव रेल्वे ट्रेक पर पड़ा मिला, इधर सूने से घर से लाखों के जेबर समेट ले गए चोर

Datia News : दतिया । पीतांबरा मंदिर के लिए निकली महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेल्वे ट्रेक पर पड़ा मिला। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि महिला का शव रेल्वे पटरियों पर कैसे पहुंचा।

फिलहाल इस बारे में मृतका के पति का कहना है कि उसकी पत्नी हर रोज मंदिर दर्शन के लिए जाती थी। हर रोज की तरह वह मंदिर गई हुई थी। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग में कार्यरत कर्मचारी हरप्रताप पाल की पत्नी क्रांति पाल प्रतिदिन सुबह 5 बजे पीतांबरा मंदिर दर्शन के लिए जाती थी।

गत दिवस भी वह मंदिर तो गई, किंतु उसका शव रहस्यमय ढंग से रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पंचशील नगर कॉलोनी के रहने वाले सिंचाई विभाग के कर्मचारी हरप्रताप पाल की पत्नी क्रांति पाल पीतांबरा मंदिर के दर्शन करने के लिए निकली थी।

गत दिवस दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा हुआ है। पुलिस जब वहां पहुंची तो मृतका की शिनाख्त क्रांति पाल निवासी पंचशील नगर के रूप में हुई। उसके बाद उसके स्वजन को सूचित किया गया।

महिला के पति का कहना है कि ्उनकी पत्नी को किसी प्रकार का कोई मानसिक तनाव नहीं था। उनका एक पुत्र भी है। मृतका धार्मिक प्रवृत्ति की महिला बताई जाती है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि महिला किस प्रकार से रेलवे ट्रेक तक पहुंची।

सूने घर से चोर उड़ा ले गए लाखों के जेबर

इधर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सूने घर से चोर लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। यह परिवार रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। इस दौरान उनकी पत्नी भी बेटी के ससुराल गई हुई थी। गत शुक्रवार की रात चोरों ने 4 लाख 57 हज़ार रुपये के आभूषण सहित नगदी व कीमती सामान चुरा कर ले गए।

जानकारी के अनुसार इशराज खान पिता नूर अहमद निवासी अमन कॉलोनी ठंडी सड़क गत 11 नवंबर को जालौन उप्र में शादी में गए हुए थे। घर पर पत्नी रजिया अकेली थी। वह भी शुक्रवार की शाम अपनी बेटी सायना के ससुराल चली गई थी।

इसी दौरान चोरों ने घर की अलमारी में रखे सोने के आभूषण मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां, कानों की झुमकियां, सोने की चूड़ियां सहित 48 हजार रुपये नकदी चुरा ली।

इस पूरे सामान की कीमत 4 लाख 57 हजार 380 बताई गई है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!