संदिग्ध चोर की मौत के मामले ने पकड़ा तूल : कस्टडी में दमतोड़ने के लगे आरोप, पुलिस बोली अस्पताल में उपचार के दौरान गई जान

Datia news : दतिया। संदिग्ध चोर की मौत के मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। इस घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं छिड़ गई। इस बीच कुछ लोगों ने युवक की मौत पुलिस कस्टडी में होने के आरोप तक लगा डाले। मामला गरमाया तो पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा गया। इस घटना को लेकर पुलिस का कहना था संदिग्ध चोर युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान जान गई है।

वाहन चोरी के मामले में संदिग्ध व्यक्ति की शनिवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक ने काफी शराब पी रखी थी। जिसके कारण उसकी तबियत बिगड़ते ही कोतवाली पुलिस तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।

लेकिन अत्याधिक शराब का सेवन किए जाने के कारण युवक ने वहां दमतोड़ दिया। मृतक का जिला अस्पताल में पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में भी शराब का सेवन किए जाने की बात समाने आई है।

जानकारी के अनुसार वाटिका से वाहन चोरी के मामले में युवक निखिल अहिरवार संदिग्ध आरोपित रंजीत रजक पुत्र बनमाली निवासी भरतगढ़ दतिया को पकड़कर कोतवाली लाया था। जहां आरोपित नशे की हालत में था।

इस दौरान उसकी तबियत बिगड़ते देख पुलिस उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंची। लेकिन वहां उपचार के दौरान युवक ने दमतोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इधर चोरी के मामले में संदिग्ध की मौत को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं भी होती रही। लेकिन जब टीआई धीरेंद्र मिश्रा से जानकारी ली गई तो पूरी बात स्पष्ट हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक जिला अस्पताल पहुंचने तक जीवित था। जहां उसका कुछ देर चिकित्सकों ने उपचार भी किया। इस दौरान उसने दमतोड़ दिया। चिकित्सकों का कहना था कि गर्मी के मौसम में अधिक शराब का सेवन करना युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter