Datia news : दतिया। रविवार को पूरा दतिया शहर देश भक्ति के रंग में डूबा नजर आया, यह मौका था तिरंगा यात्रा का। पूर्व गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा की अगुवाई में यह विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें शहर के लोगों ने काफी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया। आपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश की सेना की हौंसला अफजाई के लिए रविवार को दतिया में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। पीतांबरा पीठ के सामने से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने किया। इसके बाद शहरवासी, व्यापारीगण, अन्य जनप्रतिनिधि तिरंगा लहराते हुए पैदल भ्रमण करते हुए शहर में निकले।
तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए किला चौक पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में युवाजन तालियां बजाकर एवं देश भक्ति नारे लगाते हुए चल रहे थे।
तिरंगा यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। इस दौरान 100 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जिसे पूरे सम्मान के साथ लेकर यात्रा में शामिल लोग लेकर निकले। किला चौक पर तिरंगा यात्रा के अवसर पर पूर्व गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने उपस्थित लोगों का उत्साह वर्धन करते हुए कहाकि आपरेशन सिंदूर की सफलता ने भारत की सेना के पराक्रम का परचम लहरा दिया है।
आज का दिन राष्ट्र की आराधना का दिन है। पूरा दतिया तिरंगा मय हो गया है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से पूरा नगर राष्ट्रीय भक्तिभाव से पूर्ण नजर आ रहा है। डा.मिश्रा ने कहाकि देश की आन बान शान के लिए हर नागरिक आज तैयार खड़ा है। देशवासियों की यही एकता हमारी सेना का मनोबल है।
देशभक्ति के नारे व वंदेमातरम् से गूंजा शहर : पीतांबरा पीठ चौराहे से सुबह 11 बजे शुरु हुई तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्तागण सहित अशासकीय शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं, पुलिस कर्मी आदि शामिल रहे।

छात्र-छात्राएं सेना की ड्रेस में तिरंगा थामकर चल रहे थे। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के गगन भेदी नारों के साथ वंदेमातरम् से शहर की सड़कें गूंजयमान हो उठी। यात्रा में आगे चल रहे डीजे पर राष्ट्रधुन एवं राष्ट्रीय गीत बजते चल रहे थे।
इस मौके पर युवाजन देशभक्ति के गीतों पर थिरकते हुुए नजर आए। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, प्रशांत ढेंगुला, योगेश सक्सेना, धीरू दांगी, डा.राजू त्यागी, पुनीत टिलवानी,
पीताराम लोधी बसई, अतुल भूरे चौधरी, संतोष लश्करी, बृजेश यादव, प्रशांत दांगी, कमलेश अहिरवार, जीतू कमरिया, सतीश यादव, रमेश अग्रवाल आदि शामिल रहे।