कलेक्टर ने बच्चों से पूछा स्कूल में खाना कैसा मिलता है : फिर स्वाद जांचने के लिए बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

Datia news : दतिया। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान को लेकर किए जा रहे सर्वे का निरीक्षण करने इन दिनों कलेक्टर संजय कुमार खुद भी गांव-गांव पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को कलेक्टर सेवढ़ा अनुभाग के गांवों में पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आने को कहा। इसके बाद कलेक्टर ने गांवों में बने स्कूल की ओर रुख किया।

ग्राम चीना दिगुवां के भ्रमण के दौरान कलेक्टर संजय कुमार ने प्राथमिक शाला चीना का आकस्मिक निरीक्षण कर बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के संबंध में चर्चा कर प्रश्न पूंछे। जिनका छात्र-छात्राओं द्वारा पूरे आत्मविश्वास के साथ निर्भीक होकर जबाव दिए। इस दौरान कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के साथ नीचे बैठकर मध्यांह भोजन भी किया।

उन्होंने बच्चों से भोजन का मीनू, भोजन की गुणवत्ता, शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति आदि के संबंध में भोजन करने के दौरान जानकारी ली। कलेक्टर ने इस दौरान स्व-सहायता समूह की रसोईया एवं विद्यालय के शिक्षक को निर्देश दिए कि बच्चों की मांग पर पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध कराएं तथा मंे दाल की मात्रा भी बढ़ाई जाएं।

इससे पूर्व चीन दिगुवां में कलेक्टर ने ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की जानकारी देते हुए उनसे इनका लाभ उठाने की बात कही। कलेक्टर ने ग्रामीणों को समझाया कि वह अभियान को लेकर जागरुकता दिखाएं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!