प्रशिक्षण में बिना मास्क मिले मतदान कर्मियों पर कलेक्टर ने लगाई फटकार
दतिया. प्रशिक्षण के दौरान मतदान दल के कर्मचारियों को मास्क लगाकर न आने पर कलेक्टर ने कड़ी फटकार लगाई । उन्होंने मतदान कर्मियों को त्वरित मास्क उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहाकि बिना मास्क के प्रशिक्षण एवं निर्वाचन कार्य करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दत्ता मतदान कर्मियों के रावतपुरा कॉलेज में चल रहे िद्वतीय प्रशिक्षण का निरीक्षण करने मंगलवार को वहां पहुंचे थे।

कलेक्टर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य संपादित कराने में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रशिक्षण में भाग ले रहे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी तथा मतदान दल में नियुक्त किए गए अधिकारी, कर्मचारी िद्वतीय चरण के प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता के साथ लें । ईव्हीएम के संचालन अथवा मतदान प्रक्रिया के संबंध में किसी प्रकार की शंका होने पर उन्हें मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से दूर करा लें । जिससे पूर्ण आत्म विश्वास के साथ मतदान सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल के अन्य सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के दौरान किए जाने वाले कार्यो के लिए जो दिशा निर्देश दिए गए है, उनका पूरी गंभीरता के साथ अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कोविड-19 की गाईड लाईन का भी पालन करें और मास्क एवं सैनिटाईजर का भी उपयोग करें।

मतदान दल के सदस्यों के प्रशिक्षण में दो पालियों में मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रोफेसर डाॅ. आरपी नीखरा, डाॅ. रतन सूर्यवंशी, व्याख्याता मनोज िद्ववेदी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों को मतदान की बारीकियों, कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन, आदर्श आचरण संहिता का पालन, पीठासीन की डायरी, मतदान केन्द्र पर मतदान के पूर्व माॅकपोल, ईव्हीएम मशीनों का संचालन, मतदान के दौरान उपयोग में होने वाले विभिन्न प्रपत्रों की पूर्ति, मतदान के दिन समय-समय पर मतदान के प्रतिशत की जानकारी देने संबंधी जानकारी दी गई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter