कॉलेज में प्रवेश पूर्व छात्रों की होगी थर्मल स्क्रीनिंग, शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ जारी रहेंगी शैक्षणिक गतिविधियां

ग्वालियर : प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत भौतिक उपस्थिति के साथ शैक्षणिक गतिविधियां जारी रहेंगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ पुस्तकालय एवं स्नातक-स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के लिए छात्रावास खोले जाने और मेस व्यवस्था भी सुचारु रूप से चालू रहेगी।

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिये विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और छात्रावास में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं और समस्त स्टॉफ को वैक्सीन के दोनों डोज लगाना अनिवार्य होगा। प्राचार्य द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे शैक्षणिक, अशैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं, जिन्हें दोनों टीके नहीं लगे हैं, उन्हें दोनों टीके लगवाये जाएं। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है, यह सुनिश्चित किया जाए कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हों।

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रवेश-द्वार पर प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थियों का शारीरिक तापमान लिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। शैक्षणिक परिसर में आवश्यक रूप से मास्क पहनना, हाथों को सेनेटाइज करना एवं शारीरिक दूरी का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।
विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के घोषणा-पत्र एवं माता-पिता-अभिभावकों की लिखित सहमति के आधार पर उपस्थिति स्वीकार्य होगी। उनके द्वारा एक बार दी गई सहमति पूरे सत्र के लिए मान्य होगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!