बिजली बिल न चुकाने वाले बड़े बकायादारों के नाम कंपनी ने चौराहे पर टंगवाए, वसूली को लेकर सख्ती

दतिया। बिजली कंपनी ने बड़े बकायादारों पर सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। वसूली के दौरान ऐसे बकायादार जिन पर 2 लाख की बिल राशि बकाया है उन पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही बड़े बकायादारों के बीच चौराहों पर होर्डिंग पर लगना शुरू हो गए हैं। वहीं बिजली चोरी के मामले में प्रकरण दर्ज करवाकर बड़ी राशि पेनल्टी के रूप में वसूली जा रही है। शनिवार को इंदरगढ़ ग्वालियर चौराहे पर बिजली कंपनी कर्मचारियों ने दो लाख से अधिक 40 बकायादार उपभोक्ताओं का होर्डिंग चस्पा कर दिया।

इस संबंध में इंदरगढ़ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सुपरवाइजर नागार्जुन ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के एमडी विशेष गढ़पाले इंदरगढ़ तहसील क्षेत्र के भ्रमण पर आए थे। उन्होंने थाना धीरपुरा के निर्माणधीन थाने के ठेकेदार अजय कटारे पर बिना कनेक्शन बिजली चोरी का केस दर्ज करवाकर 60 हजार की पेनल्टी लगाई है।

एमडी ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि 2 लाख तक के बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं पर कुर्की की कार्रवाई की जाए। इंदरगढ़ क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं पर बकाया हैं, इसीके तहत कंपनी ने दो लाख से अधिक 40 बकायादारों के नामों का बैनर ग्वालियर चौराहे पर लगवाया है। सुपरवाइजर ने बताया कि 22 फरवरी से वसूली अभियान में और तेजी लाई जाएगी एवं बड़े बकायेदारों पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से बकाया राशि होने पर ट्रांसफार्मर भी उठवाए जा रहे हैं। बिजली कंपनी की वसूली के लिए की जा रही सख्ती के बाद बकायादार ने राशि चुकाने पहुंचने लगे हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter