विवाहिता की मौत की उलझी गुत्थी : मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप पति बोला करंट से गई जान, पैनल ने किया पीएम

Datia news : दतिया। विवाहिता की हत्या किए जाने के आरोप उसके मायके पक्ष ने लगाए हैं। जिसके बाद पुलिस को उसका पीएम डाक्टरों के पैनल से कराना पड़ा। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इधर ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहन में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत उसके ससुरालीजन ने करंट की चपेट में आने से होना बताई है।

जबकि मायके पक्ष का कहना है कि जब वह अस्पताल में पहुंचे तो मृतका के गले पर रस्सी जैसे निशान थे। जिससे उन्हें आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस के समक्ष भी ऐसे आरोप लगाए गए।

जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका का पीएम पैनल से कराया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहन में सोमवार शाम 28 वर्षीय विवाहिता ज्योति जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के चाचा प्रधान आरक्षक सुरेश चंद्र जाटव का कहना है कि भतीजी ज्योति की शादी 2016 में सोहन निवासी राजेश जाटव से हुई थी। उसके छह साल और तीन साल के दो बेटे भी हैं।

मायके पक्ष का आरोप है कि भतीजी ज्योति को ससुर और उसका पति प्रताड़ित करता था। ससुर कमलेश अपनी बहू से कई बार छेड़छाड़ करने की कोशिश भी कर चुका था। इस मामले में रिश्तेदारों के सामने समझाइश भी दी गई।

मृतका के चाचा सुरेश ने बताया कि सोमवार शाम ज्योति के पति ने फोन कर सूचना दी कि ज्योति को करंट लग गया है, उसे दतिया अस्पताल लेकर आए हैं।

जब हम सब अस्पताल पहुंचे तो देखा भतीजी के गले पर रस्सी के निशान बने हुए थे। पंडोखर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका का पीएम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!