मां के त्याग और प्यार का कर्ज कभी नहीं उतारा जा सकता, गहोई वैश्य महासम्मेलन जिलाध्यक्ष सुनीता गंधी ने किया मातृशक्तियों का सम्मान

Datia News : दतिया। श्री गहोई समाज की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वैश्य महासम्मेलन की जिला अध्यक्ष सुनीता गंधी के नेतृत्व में 8 मई को मातृ दिवस के अवसर पर समाज की उन मातृशक्तियों का उनके निवास पर सम्मान किया गया, जिन्होंने अपना सकारात्मक सहयोग देकर समाज के युवाओं को नई दिशा दी।

जिलाध्यक्ष सुनीता गंधी ने अपनी महिला टीम के साथ दतिया नगर की वयोवृद्ध माताओं का उनके निवास पर पहुंचकर शाल, श्रीफल, पुष्पमाला एवं सम्मान पत्र देकर सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर उन्होंने समाज की इन मातृशक्तियों द्वारा उनके बच्चों की सकारात्मक एवं सहयोगात्मक भूमिका के लिए आभार भी व्यक्त किया।  इस अवसर पर अध्यक्ष सुनीता गांधी ने कहाकि माता एवं मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होती हैं।

यद्यपि हम मां के त्याग और प्यार का कर्ज तो कभी नहीं उतार सकते लेकिन हमारी माताओं को विशेष सम्मान देते हुए उन पर अपना प्यार बरसाने के लिए हम मातृ दिवस मनाते हैं। इस अवसर पर समाज की माधुरी रूसिया, कांति नगरिया एवं सुमन नीखरा सहित अन्य महिला सदस्य मौजूद रही।

इन मातृ शक्तियों का हुआ सम्मान : मातृ दिवस के मौके पर जिलाध्यक्ष सुनीता गंधी के नेतृत्व में जिन मातृशक्तियों काे सम्मानित किया गया उनमें विमला सिजरिया आयु 85 वर्ष पत्नी स्वर्गीय मोतीलाल सिजरिया, रामकली खांगट आयु 85 वर्ष पत्नी स्वर्गीय

बटौली खांगट, रामसखी सोनी आयु 83 वर्ष पत्नी स्वर्गीय सीताराम सोनी, रति बरसैंया 82 वर्ष पत्नी स्वर्गीय नाथूराम बरसैंया, मालती भटनागर उम्र 80 वर्ष पत्नी स्वर्गीय मोहनस्वरूप भटनागर रिटायर्ड शिक्षक आदि प्रमुख हैं।

गौरतलब है कि गहोई वैश्य महासम्मेलन की जिलाध्यक्ष सुनीता गंधी द्वारा लगातार सामाजिक सराेकार से जुड़े कार्य किए जाते रहे हैं। उनके द्वारा समाज की महिला शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समाज के लोगों ने सराहना की है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter