मृतका ने जान देने से पहले सुसाइड नोट में खोला राज : पुलिस जांच जुटी, परिवार के लोगों से की पूछतांछ

Datia news : दतिया । रामनगर कालौनी में फांसी लगाकर जान देने वाली युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट भी पुलिस के हाथ लगा है। जिसमें मृतका ने इसके लिए अपने परिवार के सदस्यों का कोई दोष न होने की बात लिखी है। साथ एक अन्य युवती को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट में जिस युवती का नाम आया है, उसकी तलाश में जुट गई है।

स्थानीय रामनगर कालोनी में रविवार को बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें अपनी मौत के लिए उसने एक युवती को जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतका का सुसाइट नोट और मोबाइल अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक रामनगर कालोनी निवासी 19 वर्षीय मुस्कान पुत्री वीरेंद्र सिंह परमार ने घर में अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। जब स्वजन युवती को फांसी पर झूलते देखा तो वह सकते में आ गए।

घटना की तत्काल सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। युवती एक निजी स्कूल में पढ़ाने भी जाती थी। मौके पर तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइट नोट मिला।

जिसमें मुस्कान ने लिखा है कि मैं अपनी जिंदगी का जो भी फैसला ले रही हूं, इसमें मेरे घर वालों का कोई भी दोष नहीं है। उसने इसके लिए एक युवती को दोषी ठहराया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter