धनतेरस तक करें मेले की सभी तैयारियां पूरी, संभागायुक्त ने रतनगढ़ पहुंचकर अधिकारियों को दिए निर्देश

दतिया : रतनगढ़ माता के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के संबंध में शुक्रवार को रतनगढ़ मंदिर निरीक्षण करने पहुंचे संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना और आईजी ग्वालियर अविनाश शर्मा ने संभागीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान संभागायुक्त ने दीपावली की दौज पर 5 एवं 6 नवम्बर को मां रतनगढ़ माता के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ग्वालियर राजेश हिंग्णेकर, डीआईजी चंबल रेंज सचिन अतुलकर, कलेक्टर दतिया संजय कुमार, प्रभारी कलेक्टर ग्वालियर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी सहित लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आरएल भारती आदि उपस्थित रहे।संभाग आयुक्त ने अधिकारियों के साथ रतनगढ़ मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के पहुंच मार्गो का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने ग्वालियर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहट मार्ग, सागर, रीवा, छतरपुर, दतिया, डबरा से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए देवगढ़ मार्ग पर बनाए गए वाहन पार्किग व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पुल एवं पुल मार्ग का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल मार्ग से आवागमन न हो इसके लिए वैरीकेटिंग एवं जालियां लगाई जाए।

संभागयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहाकि पार्किग स्थल, पहुंच मार्ग, मंदिर प्रवेश द्वार आदि के लिए अलग-अलग बोर्ड लगाए जाएं। जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न आ सके। उन्होंने वाहन पार्किग स्थलों का निरीक्षण करते हुए पार्किग स्थलों पर प्रकाश, टैंट एवं पेयजल आदि मूलभूत सुविधाएं भी तत्परता से करने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने निरीक्षण के बाद रतनगढ़ माता मंदिर प्रागंण में अधिकारियों की बैठक भी ली। जिसमें उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि समय बहुत कम है, अधिकारियों को जो जबावदेही सुनिश्चित की गई है उसे समय से पूर्व धनतेरस तक आवश्यक रूप से पूर्ण कर लें। दीपावली होने के कारण लेवर की समस्या को देखते हुए वैरीकेटिंग के कार्य में तत्परता लाई जाए।आईजी अविनाश शर्मा ने कहाकि व्यवस्था बनाने में स्थानीय ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ जन सहयोग भी लिया जाए।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter