युवा पीढ़ी के लिए बुर्जुर्गों के अनुभव की हमेशा आवश्यकता होती है – सुरेंद्र बुधौलिया, वरिष्ठ जनों का किया गया सम्मान

इंदरगढ़ । युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए बुर्जुर्गों के अनुभवों की हमेशा आवश्यकता होती है। बुर्जुग हमेशा सम्मानीय होते हैं। समाजसेवी एवं पार्टीजन द्वारा उनके सम्मान समाराेह का आयोजन अनुकरणीय है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया ने पूर्व पार्षद शिवभान सिंह टिंकू राठौर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही। समारोह में करीब एक सैकड़ा बुर्जुर्गों का सम्मान किया गया।
उन्होंने कहाकि भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वरिष्ठजनों का सम्मान करने में हमेशा आगे रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता टिंकू राठौर ने अपने वार्ड में सम्मान समारोह आयोजित कर पार्टी का अच्छा संदेश आमजन के बीच पहुंचाया है। उन्होंने उपस्थितों से अपील करते हुए कहाकि सभी लोग पूर्व पार्षद राठौर के साथ मिलकर नगर एवं वार्ड के विकास के लिए सहयोग दें।

वरिष्ठ जन का सम्मान करते जिलाध्यक्ष

इस मौके पर नगर के वार्ड 11 के पूर्व पार्षद शिवभान सिंह उर्फ टिंकू राठौर ने अपने वार्ड के 100 से अधिक वरिष्ठजनों का श्रीफल एवं कंबल भेंटकर सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष बुधौलिया ने सभी बुर्जुर्गों को पुष्पमाला पहनाकर, कंबल वितरित किए साथ ही श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामस्वरूप मंडलिया ने किया। कार्यक्रम में इंदरगढ़ मंडल अध्यक्ष रामलखन सिंह गुर्जर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र कमरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत खरे, हरकिशन कुशवाहा पचोखरा, विक्की नगरिया, केके तिवारी, कमलेश खटीक मंडल उपाध्यक्ष, सुरेंद्र बघेल मंत्री, दुर्गेश बघेल मंत्री, राधाचरण चौबे, शोभाराम कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter