The Family Man 2 के खिलाफ बढ़ा विरोध, तमिल नेता सीमान ने दी अमेजन को बायकॉट करने की धमकी

चेन्नई : नाम तमिलर काची (एनटीके) के नेता सीमन ने रविवार को अमेजन प्राइम वीडियो से मांग की कि वह वेब सीरीज ‘फैमिली मैन-2’ की स्ट्रीमिंग रोके क्योंकि यह कथित रूप से तमिलों और उनके ईलम मुक्ति संघर्ष को गलत रूप में प्रस्तुत करती है।

सीमन ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि दुनियाभर में तमिलों के विरोध के बावजूद चार जून को सीरीज को रिलीज कर दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्ट्रीमिंग को रोका नहीं गया तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

अमेजन प्राइम वीडियो में इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित को लिखे पत्र में सीमन ने कहा, ‘अगर आप ऐसा करने में विफल रहीं और हमारी भावनाओं की अनदेखी और अपमान किया तो दुनियाभर में हम तमिलों को प्राइम वीडियो समेत अमेजन की सभी सेवाओं का बहिष्कार करने के लिए बड़ा अभियान चलाना होगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter