ऑटो में बैठी युवती को चाकू की नोक पर बनाया बंधक, खाते में ट्रांसफर करवाए पैसे

जीरकपुर : पंजाब के जीरकपुर में 23 जून की रात करीब आठ बजे एक युवती घर जाने के लिए कालका चौक से आटो में बैठी। लेकिन, आटो चालक ने युवती को घर पहुंचाने के बजाय उसे अपने दो साथियों सहित चाकू की नोक पर बंधक बना लिया।

उन्होंने युवती से चलते आटो में लूट का प्रयास किया, लेकिन उसके पास कैश न होने के कारण बदमाशों ने उसके मोबाइल फोन से उसके गूगल-पे (एप) का पासवर्ड लिया और उससे छह हजार 900 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।

इससे पहले की वह युवती को कोई जानी नुकसान पहुंचाते ढकौली रेलवे फाटक के पास आटो धीरे होने पर युवती ने उससे छलांग लगा दी। वह किसी तरह बदमाशों के चंगुल से बच निकली।

मामला जीरकपुर पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और 36 घंटों में लुटेरे आटो गैंग के सदस्यों को पकड़ लिया।

जांच में सामने आया है कि आरोपितों ने वारदात को अंजाम देने से पहले चंडीगढ़ सेक्टर-20 से दोनों चाकू खरीदे थे। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों दो चाकू व एक आटो के साथ काबू किया।

आरोपितों की पहचान सुभाष भारती निवासी बागेश्वर उत्तराखंड, प्रकाश कुमार निवासी चंडीगढ़ और मगन कुमार निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter