जीएसटी टीम ने रात तक खंगाले दस्तावेज : एक साथ चार प्रतिष्ठानों पर दी दबिश, दिन भर मचा रहा हडकंप

Daia news : दतिया। शहर में जीएसटी विभाग की टीम ने एक साथ चार प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। इस अचानक हुई कार्रवाई से व्यापारियाें में हड़कंप मच गया।

जीएसटी विभाग की टीम ने कर चोरी की आशंका के चलते सुहाने ट्रेडर्स, सीताराम एंड संस, रामराज ट्रेडर्स और टाटा टोबेको पर एक साथ जांच शुरू की।

जीएसटी विभाग के निरीक्षक नरेश मुदगल के नेतृत्व में यह कार्रवाई सोमवार दोपहर बाद प्रारंभ हुई। विभागीय टीम ने चारों फर्मों पर पहुंचकर वहां मौजूद माल के स्टाक का भौतिक सत्यापन किया।

स्टाक को बिक्री और खरीद से जुड़े बिलों, रजिस्टरों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों से मिलान किया गया। इसके साथ ही जीएसटी रिटर्न, टैक्स भुगतान की स्थिति और लेन-देन से संबंधित रिकार्ड की भी गहनता से जांच की गई।

निरीक्षक नरेश मुदगल ने बताया कि फिलहाल जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और अभी स्टॉक एवं दस्तावेजों की पूरी गणना और मिलान शेष है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरा लेखा-जोखा जांचा नहीं जाता, तब तक कर चोरी या अन्य गड़बड़ी को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला और स्टॉक में दर्ज आंकड़ों तथा वास्तविक माल की तुलना की।

यह प्रक्रिया काफी विस्तृत रही, जिसके चलते जांच दोपहर से लेकर रात करीब 9:30 बजे तक लगातार चलती रही। कार्रवाई की लंबी अवधि से यह स्पष्ट है कि विभाग किसी भी प्रकार की अनियमितता को नजरअंदाज नहीं करना चाहता।

निरीक्षक नरेश मुदगल ने बताया कि फिलहाल जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और अभी स्टॉक एवं दस्तावेजों की पूरी गणना और मिलान शेष है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरा लेखा-जोखा जांचा नहीं जाता, तब तक कर चोरी या अन्य गड़बड़ी को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। विभाग सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रहा है, ताकि सही स्थिति सामने आ सके।

उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्रवाई मंगलवार की दोपहर बाद तक जारी रह सकती है। जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल चारों फर्मों पर जीएसटी विभाग की निगरानी बनी हुई है। इस कार्रवाई के बाद शहर के व्यापारिक वर्ग में चर्चा का माहौल है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!