फलदान चढ़ाने जा रहे भाई की तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली जान : इधर मोबाइल को लेकर बेटे से नाराज मां ने लगा ली फांसी

Datia news : दतिया। अपनी मौसेरी बहन का फलदान चढ़ाने जा रहे भाई की ट्रैक्टर की टक्कर से जान चली गई। इस हादसे में उसके दो साथी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना ररुआराय के पास घटित हुई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां 108 की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि मृतक युवक का शव पीएम के लिए भिजवाया गया।

घटना के संबंध में मृतक के चाचा मोहरसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नेतुआपुरा से उक्त सभी लोग फलदान चढ़ाने दतिया जा रहे थे। तभी ररूआराय के पास ट्रैक्टर ने बाइक मेंपीछे से टक्कर मार दी। जिसमें अभिषेक पुत्र अमर सिंह निवासी बरजोरपुरा की मौत हो गई।

जबकि चंद्रप्रकाश एवं मनीष जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर थाने में रखवाया। इस मामले में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मोबाइल के विवाद पर लगा ली फांसी : कोतवाली थाना क्षेत्र के झांसी-चुंगी बायपास पर बेटे से मोबाइल को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर डाली।

गनीमत रही कि समय रहते स्वजन ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार झांसी चुंगी बायपास निवासी लक्ष्मी पत्नी मुलायम पाल ने घर के कमरे में छत के कुंदे से साड़ी का फंदा बनाकर जान देने की कोशिश की है। गंभीर हालत में महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची उसकी सास ने बताया कि लक्ष्मी का अपने ही लड़के सत्यम से मोबाइल की किश्त को लेकर विवाद हो गया। इस बात से नाराज होकर उसने गुस्से में आकर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter